Vivah muhurat 2025 : सनातनी जीवन पद्धति में शुभ समय और मुहूर्त का विशेष महत्व है। पौराणिक मान्यता है कि शुभ मुहूर्त में मांगलिक कार्य करने से वे दीर्घजीवी होते है। पंचांग के अनुसार इस साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी यानी देवउठनी एकादशी का पर्व 01 नवंबर 2025, शनिवार के दिन मनाया जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु योग निद्रा से जागते हैं । श्री हरि योग निद्रा से जागने पर मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाएगी। शादी, ब्याह, मंगनी, मुंडन, गृह प्रवेश आदि शुभ कार्य एक बार फिर से शुरू हो जाते हैं। विवाह मुहूर्तों के लिए गुरु और शुक्र का उदित होना जरूरी माना गया है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, विवाह शुभ मुहूर्त में किया जाए तो उसमें सभी देवी -देवता सम्मिलित होकर अपना आशीर्वाद देते हैं। आइए जानते इस साल आखिर कब-कब बजेगी शहनाई और कब-कब निकलेगी बारात?
नवंबर 2025 में शादी के मुहूर्त
18 नवंबर 2025, मंगलवार
22 नवंबर 2025, शनिवार
23 नवंबर 2025, रविवार
24 नवंबर 2025, सोमवार
25 नवंबर 2025, मंगलवार
29 नवंबर 2025, शनिवार
30 नवंबर 2025, रविवार
दिसंबर: 1, 4, 5, 6