1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Shani Jayanti 2024 : शनि जयंती पर करें खिचड़ी का दान , पीपल के पेड़ के पास जलाएं दीपक

Shani Jayanti 2024 : शनि जयंती पर करें खिचड़ी का दान , पीपल के पेड़ के पास जलाएं दीपक

न्याय और कर्म के देवता शनि देव की कृपा प्राप्त होने पर व्यक्ति रंक से राजा बना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन जातकों की कुंडली में शनि देव शुभ स्थान पर विराजमान होते है उन्हें जीवन में अपार सफलता मिलती है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Shani Jayanti 2024 : न्याय और कर्म के देवता शनि देव की कृपा प्राप्त होने पर व्यक्ति रंक से राजा बना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन जातकों की कुंडली में शनि देव शुभ स्थान पर विराजमान होते है उन्हें जीवन में अपार सफलता मिलती है। शनि देव की जयंती इस साल 6 जून 2024, गुरुवार के दिन मनाई जाएगी। पौराणिक कथाओं के अनुसार ज्येष्ठ माह के अमावस्या तिथि पर शनि देव का जन्म हुआ था, इसलिए इस दिन को शनि जयंती के रूप में मनाया जाता है। धर्म शास्त्रों के अनुसार, सूर्य देव और माता छाया की संतान शनि देव हैं।

पढ़ें :- Lucky Onyx Gemstone : गोमेद रत्न किन राशियों के लिए है शुभ , पहनने से पहले जरूर जानें ये सावधानियां

शनि जयंती 2024 तिथि 
ज्येष्ठ माह अमावस्या तिथि 5 जून, शाम 7.54 मिनट पर शुरू होगी।
ज्येष्ठ मास अमावस्या तिथि 6 जून, शाम 6:07 मिनट पर समाप्त होगी।

जीवन में शनिदेव की ​कृपा पाने के लिए शनिदेव को प्रसन्न करना बहुत आवश्यक है। कुछ सरल उपाय करके शनिदेव की कृपा प्राप्त किया जा सकता है। आइये जानते है कुछ सरल उपायों के बारे में।

शनि जयंती दान
शनि जयंती के दिन लोगों को खिचड़ी का दान अवश्य करना चाहिए, साथ ही जरूरतमंदों को सूखा अन्न का दान भी जरूर करना चाहिए। जैसे कि काले उड़द, सरसों का तेल और गुड़। इससे शनि की  पीड़ा से आपको जल्द मुक्ति मिल जाएगी और आपके जीवन में आ रही सभी परेशानियों से भी छुटकारा मिल जाएगा।

शनि जयंती पर करें ये काम
शनि जयंती के दिन सरसों के तेल के दीपक पीपल के पेड़ के पास जलाएं।
दीपक में काले तिल जरुर डालें।
पीपल के पेड़ की  परिक्रमा करें।
शनि देव की मूर्ति के दर्शन करें और शनिवार के दिन सरसों का तेल चढ़ाएं।
किसी भी जरूरतमंद को तेल, काले कपड़े, लोहे की चीज़ें, और छाता दान करें।
काले कुत्ते की सेवा करें, उसे भोजन जरूर कराएं।
शनि देव को काली उड़द की दाल के लड्डू का भोग लगाएं।
शनि चालीसा का पाठ करें।

पढ़ें :- Maha Shivratri 2026 : महाशिवरात्रि पर बन रहा दुर्लभ संयोग,  जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...