HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Sharadiya Navratri Durgashtami 2023 : नवरात्रि की महा अष्टमी के दिन मां दुर्गा को करे प्रसन्न, इस मंत्र का करें जाप  

Sharadiya Navratri Durgashtami 2023 : नवरात्रि की महा अष्टमी के दिन मां दुर्गा को करे प्रसन्न, इस मंत्र का करें जाप  

आस्था और शक्ति का पर्व शारदीय नवरात्रि है। नवरात्रि के नौ दिनों में देवी दुर्गा के नौ रूपों की अलग अलग दिन विधिवत पूजा की जाती है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Sharadiya Navratri Durgashtami 2023 : आस्था और शक्ति का पर्व शारदीय नवरात्रि है। नवरात्रि के नौ दिनों में देवी दुर्गा के नौ रूपों की अलग अलग दिन विधिवत पूजा की जाती है। पूजा की परंपरा के अनुसार देवी दुर्गा को उनके स्वरूपों के अनुसार उनको प्रिय पुष्पों को अर्पित किया जाता है। नवरात्रि के आठवें दिन दुर्गाष्टमी मनाई जाती है। शारदीय नवरात्रि में महाष्टमी 22 अक्टूबर 2023 को है। नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा होती है। अश्विन शुक्ल अष्टमी तिथि 21 अक्टूबर 2023 को रात 09.53 मिनट से 22 अक्टूबर 2023 को रात 07.58 मिनट तक रहेगी।

पढ़ें :- Amazing Owl Facts : उल्लू को कहीं सौभाग्य माना जाता है तो कहीं अशुभ , ऐसे देता है सफलता का संकेत

नवरात्रि महाअष्टमी पूजन
चैत्र नवरात्रि की महा अष्टमी के दिन मां दुर्गा की आठवीं शक्ति देवी महागौरी की पूजा में श्वेत वस्त्र धारण करें। घर की छत पर लाल रंग की ध्वजा लगाएं। देवी महागौरी को चंदन, रोली, मौली, कुमकुम, अक्षत, मोगरे का फूल अर्पित करें। देवी के सिद्ध मंत्र श्री क्लीं ह्रीं वरदायै नम: का जाप करें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...