HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Shardiya Navratri 2023 : महाअष्टमी पर महागौरी की मिलेगी कृपा, इस विधि से करें पूजा

Shardiya Navratri 2023 : महाअष्टमी पर महागौरी की मिलेगी कृपा, इस विधि से करें पूजा

आज शारदीय नवरात्र का आठवां दिन हैं। नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है। पौराणिक मान्सता है कि देवी दुर्गा अष्टमी तिथि पर ही असुरों का संहार करने के लिए प्रकट हुई थी।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Shardiya Navratri 2023 : आज शारदीय नवरात्र का आठवां दिन हैं। नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है। पौराणिक मान्सता है कि देवी दुर्गा अष्टमी तिथि पर ही असुरों का संहार करने के लिए प्रकट हुई थी। इनका रूप बहुत ही सौम्य, सरस, सुलभ औऱ मोहक है। देवी का वर्ण गौर है इसके साथ ही इनके कपड़े और आभूषण भी सफेद ही हैं, महागौरी का वाहन वृषभ है इनकी चार भुजाएं हैं। इस दिन महागौरी का पूजन करने से धन-ऐश्वर्य की कभी कमी नहीं होती।

पढ़ें :- Shardiya Navratri 2023 : नवरात्रि में रोजाना करें माता रानी की ये आरती, बरसेगी कृपा और पूर्ण होगी मनोकामना

महागौरी की पूजा में जामुनी या श्वेत वस्त्र धारण करें। देवी महागौरी को कुमकुम लगाएं।शुभ मुहूर्त में कुमकुम, रोली, चंदन, सिंदूर, मोगरे का फूल अर्पित करें।  इसके बाद इन्हें फूलो की माला अर्पित करें । मां को हलवे और पूड़ी का भोग लगाएं।  इस दिन दुर्गा सप्तशती या महागौरी चालीसा का पाठ करें।

श्री क्लीं ह्रीं वरदायै नम: का 108 बार जाप करें।

महागौरी मंत्र
श्वेते वृषे समारूढ़ा श्वेताम्बरधरा शुचि:।
महागौरी शुभं दद्यान्त्र महादेव प्रमोददो।।

या देवी सर्वभूतेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता.।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

पढ़ें :- Shardiya Navratri 2023 : शारदीय नवरात्रि में कन्या पूजन से पूर्ण होती है मां की पूजा , जानिए शुभ मुहूर्त

ओम महागौरिये: नम: ।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...