1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Shardiya Navratri 2024 6th Day : नवरात्रि का छठा दिन कल , जानें मां कात्यायनी की पूजा और भोग

Shardiya Navratri 2024 6th Day : नवरात्रि का छठा दिन कल , जानें मां कात्यायनी की पूजा और भोग

नवरात्रि का 6वां दिन मां कात्यायनी को समर्पित होता है। मान्यता है कि मां कात्यायनी की पूजा अर्चना करने से भक्तों को सुख, समृद्धि और यश की प्राप्ति होती है और जीवन में खुशहाली आती है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Shardiya Navratri 2024 Sixth Day : नवरात्रि का 6वां दिन मां कात्यायनी को समर्पित होता है। मान्यता है कि मां कात्यायनी की पूजा अर्चना करने से भक्तों को सुख, समृद्धि और यश की प्राप्ति होती है और जीवन में खुशहाली आती है। देवी को कात्यायन ऋषि की पुत्री होने के कारण कात्यायनी नाम से जाना जाता है। देवी को कात्यायन ऋषि की पुत्री होने के कारण कात्यायनी नाम से जाना जाता है। मां कात्यायनी पूरे ब्रजमंडल की अधिष्ठदात्री देवी हैं। इनके आशीर्वाद से भक्त को मनचाहा जीवनसाथी मिलता है।

पढ़ें :- Lucky Onyx Gemstone : गोमेद रत्न किन राशियों के लिए है शुभ , पहनने से पहले जरूर जानें ये सावधानियां

हिंदू पंचांग के अनुसार षष्ठी तिथि की शुरुआत 8 अक्टूबर दिन मंगलवार को 11:17 ए एम से होगी जिसका समापन 9 अक्टूबर को दिन बुधवार 12:14 पी एम तक पर होगा।

मां कात्यायनी को उनका प्रिय भोग शहद, मिठाई अर्पित करें। मां को जल अर्पित कर दुर्गा चलिसा और दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। मां कात्यायनी को शहद या मीठे पान का भोग लगाना बेहद शुभ माना गया है। माना जाता है कि इससे व्यक्ति को किसी प्रकार का भय नहीं सताता।

मां दुर्गा के छठवें स्वरुप मां कात्यायनी का प्रिय रंग लाल है। यह रंग साहस और शक्ति प्रतिनिधित्व करता है। इस दिन लाल रंग धारण करना बेहद शुभ माना जाता है।

 

पढ़ें :- Maha Shivratri 2026 : महाशिवरात्रि पर बन रहा दुर्लभ संयोग,  जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...