उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट (Mainpuri Lok Sabha Seat) पर हो रहे उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गयी है। "यादव कुनबा" भी इस उपुचनाव में एक होता दिख रहा है। गुरुवार को अखिलेश यादव पत्नी डिंपल यादव के साथ शिवपाल यादव से मुलााकत करने पहुंचे। इस दौरान आदित्य यादव भी मौजूद रहे।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट (Mainpuri Lok Sabha Seat) पर हो रहे उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गयी है। “यादव कुनबा” भी इस उपुचनाव में एक होता दिख रहा है। गुरुवार को अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पत्नी डिंपल यादव (dimple yadav) के साथ शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) से मुलााकत करने पहुंचे। इस दौरान आदित्य यादव भी मौजूद रहे।
जिस बाग को सींचा हो खुद नेता जी ने…
उस बाग को अब हम सीचेंगे अपने खून पसीने से… pic.twitter.com/tkqXdYgqby— Shivpal Singh Yadav (@shivpalsinghyad) November 17, 2022
अखिलेश Akhilesh Yadav) और शिवपाल (Shivpal Yadav) के बीच आधे घंटे से ज्यादा बातचीत चली। बताया जा रहा है कि इस बातचीत के दौरान दोनों नेताओं के बीच मैनपुरी उपचुनाव को लेकर रणनीति बनी। साथ ही ये भी साफ हो गया कि डिंपल यादव (dimple yadav) के चुनाव प्रचार में शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) उतरेंगे। वहीं, अब अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) से मुलाकात की तस्वीर को शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) ने शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि, जिस बाग को सींचा हो खुद नेता जी ने…उस बाग को अब हम सीचेंगे अपने खून पसीने से…।