1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Shocking News: खेल खेल में बच्चे ने लगा ली फांसी, वो तड़प कर मरता रहा और बच्चे खेल समझते रहे

Shocking News: खेल खेल में बच्चे ने लगा ली फांसी, वो तड़प कर मरता रहा और बच्चे खेल समझते रहे

मध्य प्रदेश के मुरैना से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां के अंबाह थाना क्षेत्र में रविवार की शाम बच्चे खेत में फांसी का सीन का खेल खेल रहे थे। इस दौरान बच्चों ने पेड़ से रस्सी बांध कर फांसी का फंदा बनाया हुआ था।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Shocking News: मध्य प्रदेश के मुरैना से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां के अंबाह थाना क्षेत्र में रविवार की शाम बच्चे खेत में फांसी का सीन का खेल खेल रहे थे। इस दौरान बच्चों ने पेड़ से रस्सी बांध कर फांसी का फंदा बनाया हुआ था।

पढ़ें :- Hormuz Crisis : होर्मुज संकट पर चीन की अमेरिका को सख्त चेतावनी, कहा- तुरंत रोके जाएं सैन्य अभियान

जिसे एक बच्चे ने अपनी गर्दन में डाल रखा था। इसी दौरान पेड़ के नीचे बनी बाउंड्री से बच्चे का पैर फिसल गया। पैर फिसलने से रस्सी खिंच गई। जिससे बच्चे की तड़प तड़प कर मौत हो गई। जब काफी देर तक बच्चा एकदम हिला डुला नहीं तो साथ खेल रहे बच्चे डर कर भाग गए। परिजनों ने बच्चे कोफंदे से उतारकर हॉस्पिटल पहुंचाया जहां उसे डॉक्टरों ने मृ घोषित कर दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार खेल के दौरान फांसी का सीन खेलते समय एक बच्चे की मौत हो गई। बच्चों ने खेलने के लिए फंदा बनाकर पेड़ से लटकाया था। इस बीच खेल के दौरान एक बच्चे ने फंदे को गले में पहन लिया।

खेल-खेल के दौरान ही बच्चा जिस बाउंड्री पर खड़ा था, उससे उसका पैर फिसल गया। वहीं पैर फिसलने से फंदा बच्चे के गले में कस गया। बालक के शरीर में हलचल ना होता देख उसे साथी खिलाड़ी डर कर भाग गए। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और फंदे से उसे नीचे उतारा।

-फानन में बच्चे को लेकर परिजन अस्पताल पहुंचे। हालांकि अस्पताल में उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक बच्चे की पहचान 11 वर्षीय करन उर्फ कान्हा के रूप में की गई है। अंबाह के सिविल अस्पताल में मृतक बालक के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद अंबाह थाना पुलिस मामले की जांच करेगी। इस हादसे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वीडियो इतना भयावह है कि इसे हम दिखा नहीं सकते।

पढ़ें :- West Bengal Assembly Elections 2026 : भाजपा ने 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की,देखें कौन कहां से लड़ेगा चुनाव?

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...