1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. Shopian Encounter : लश्कर का टॉप कमांडर जाकिर गनई को सुरक्षाबलों ने किया ढेर, आतंकी के पास मिले हथियार

Shopian Encounter : लश्कर का टॉप कमांडर जाकिर गनई को सुरक्षाबलों ने किया ढेर, आतंकी के पास मिले हथियार

दक्षिण कश्मीर (South Kashmir) के शोपियां इलाके में जारी आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन (Counter-Terrorism Operation) के दौरान लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़े आतंकवादी को ढ़ेर कर दिया गया है। लश्कर के टॉप कमांडर जाकिर गनई (Top Lashkar commander Zakir Ganai) का शव बरामद कर लिया गया है।

By santosh singh 
Updated Date

शोपियां । दक्षिण कश्मीर (South Kashmir) के शोपियां इलाके में जारी आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन (Counter-Terrorism Operation) के दौरान लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़े आतंकवादी को ढ़ेर कर दिया गया है। लश्कर के टॉप कमांडर जाकिर गनई (Top Lashkar commander Zakir Ganai) का शव बरामद कर लिया गया है। आतंकी के पास हथियार भी मिले हैं। एक आतंकी की तलाश जारी है। अभी इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

पढ़ें :- हाशिम मूसा के ढेर होते ही बेनकाब हुआ पाकिस्तान, लश्कर आतंकी सेना में था SSG कमांडो

न्यूज़ एजेंसी ‘कश्मीर न्यूज़ ऑब्ज़र्वर’ (KNO) के अनुसार, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ‘X’ पर एक पोस्ट में कहा कि “तुम भाग तो सकते हो, लेकिन छिप नहीं सकते! SOG शोपियां ने सेना की राष्ट्रीय राइफल्स (RR) और CRPF के साथ मिलकर चलाए गए एक जॉइंट ऑपरेशन में लश्कर के एक आतंकवादी को मार गिराया।

इस इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की पक्की खुफिया जानकारी मिलने के बाद चार दिन पहले यह आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन शुरू किया गया था। यह रिपोर्ट लिखे जाने तक ऑपरेशन जारी था। मारे गए आतंकवादी की पहचान हो गई है।

अधिकारियों के अनुसार, आतंकियों को 3 जुलाई को मीमंदर इलाके के एक घने बाग में लगे निगरानी कैमरों में देखा गया था। यह क्षेत्र सात गांवों में फैला हुआ है। इसके बाद सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की संयुक्त टीमों ने इलाके की घेराबंदी कर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया था।

सेना की काउंटर-इंसर्जेंसी यूनिट विक्टर फोर्स (Army’s counter-insurgency unit, Victor Force) ने इलाके में अतिरिक्त जवान तैनात किए थे, ताकि आतंकियों के भागने के सभी संभावित रास्तों को बंद किया जा सके। सुरक्षा रिकॉर्ड के मुताबिक, दोनों आतंकी दक्षिण कश्मीर (South Kashmir) के कुलगाम जिले (Kulgam District) के रहने वाले हैं। इनमें जाकिर वर्ष 2024 से लश्कर से जुड़ा बताया जा रहा है, जबकि लतीफ पिछले साल आतंकी संगठन में शामिल हुआ था। जाकिर का नाम पहलगाम हमले में भी था।

पढ़ें :- J-K Two Terrorists Killed : जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में दो दहशतगर्द ढेर, सुरक्षाबलों का आतंक के खिलाफ ऑपरेशन जारी

ऑपरेशन शेरूवाली जारी

ये ऑपरेशन पूरे जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों की लगातार आतंकवाद-विरोधी कोशिशों के बीच हो रहे हैं। इससे पहले, राजौरी जिले में सुरक्षा बलों ने ‘ऑपरेशन शेरूवाली’ के तहत मंजाकोट सेक्टर के गंभीर मुगलान इलाके में डोरीमल के जंगली इलाकों में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया था।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...