1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Side effects of eating makhana: इन लोगो को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मखाने का सेवन, हो सकते हैं साइड इफेक्ट्स

Side effects of eating makhana: इन लोगो को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मखाने का सेवन, हो सकते हैं साइड इफेक्ट्स

मखाने में प्रोटीन, फाइबर और एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। मखाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें हाई मात्रा में कार्बोाइड्रेट्स मौजूद होते है जो ब्लड शुगर को बढ़ा सकता है। डायबिटीज के मरीजों को मखाना का सेवन करने से बचना चाहिए।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Side effects of eating makhana: मखाने में प्रोटीन, फाइबर और एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। मखाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें हाई मात्रा में कार्बोाइड्रेट्स मौजूद होते है जो ब्लड शुगर को बढ़ा सकता है। डायबिटीज के मरीजों को मखाना का सेवन करने से बचना चाहिए। मखाना अधिक खाने से शरीर में ग्लूकोज का स्तर असंतुलित हो सकता है, जिससे डायबिटीज के मरीजों के लिए दिक्कतें बढ़ सकती है।

पढ़ें :- श्रीलंका के कोलंबों में प्रदर्शनी के बाद भगवान बुद्ध के पूजनीय देवनिमोरी के अवशेष वापस लाया गया भारत

मखाने में फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसलिए इसका सेवन करने से पाचन से संबंधित दिक्कतें हो सकती है।इसका सेवन करने से पेट में गैस, सूजन और कब्ज हो सकता है। अगर किसी को गैस्ट्राइटिस, पेट की जलन या पाचन की समस्या हो सकती है। इसलिए मखाना का सेवन करने से बचना चाहिए।

साथ ही मखाने में पोटैशियम अधिक मात्रा में पाया जाता है जो किडनी के मरीजों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। किडनी की बीमारी होने पर शरीर से पोटेशियम की सही मात्रा बाहर नहीं निकल पाती, जिससे पोटैशियम का स्तर बढ़ सकता है और दिल की समस्याएं हो सकती है। इसलिए किडनी के मरीजों को मखाने का सेवन नहीं करना चाहिए।

कुछ लोगों को मखाना से एलर्जी हो सकती है, जिससे उन्हें त्वचा पर दाने, खुजली, या अन्य एलर्जी के लक्षण हो सकते हैं। यदि किसी व्यक्ति को मखाना खाने के बाद कोई एलर्जी के लक्षण दिखते हैं, तो उसे मखाना से बचना चाहिए। ऐसे लोग मखाना के सेवन से पहले डॉक्टर से परामर्श लें।

हाई बीपी के मरीजों को मखाना नहीं खाना चाहिए। क्योंकि मखाने में सोडियम होता है जिससे हाई बीपी की दिक्कत बढ़ सकती है। इसके अलावा प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को मखाना नहीं खाना चाहिए। क्योंकि मखाना में कुछ ऐसे तत्व होते है जो शरीर में गर्मी पैदा कर सकते है। जिससे दिक्कत हो सकती है।

पढ़ें :- राहुल गांधी ने सदन में आंकड़ों से खोली मोदी सरकार की पोल, गरीब किसानों को कुचलने के लिए भारत ने खोले दरवाजे

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...