1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी के इस जिले में लड़के-लड़कियों के लिए स्मार्टफोन बैन; हाफ-पैंट पहनने पर भी रोक

यूपी के इस जिले में लड़के-लड़कियों के लिए स्मार्टफोन बैन; हाफ-पैंट पहनने पर भी रोक

Baghpat Khap Panchayat: यूपी के बागपत जिले की खाप पंचायत का फैसला सुर्खियों में बना हुआ है, जहां पंचायत की ओर से किशोरों (लड़कों-लड़कियों) के स्मार्टफोन इस्तेमाल करने और हाफ पैंट पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके अलावा, शादियों के लिए भी नई गाइडलाइन लागू की गयी हैं। पंचायत ने इन फैसलों को पश्चिमी प्रभाव को कम करने और सांस्कृतिक मूल्यों की सुरक्षा के लिए जरूरी बताया।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- लैडिंग के दौरान एयर इंडिया का विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त, फ्लाइट में सवार थे 133 यात्री

खाप पंचायत के नए दिशा-निर्देशों के अनुसार, 18 से 20 साल से कम उम्र के किशोरों के लिए स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर रोक रहेगी। लड़कों और लड़कियों दोनों के हाफ पैंट पहनने पर प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा, विवाह समारोह गांव या घर पर ही आयोजित किए जाएंगे, मैरिज हॉल में शादियां नहीं होंगी। शादी के मेहमानों की लिस्ट भी सीमित होगी और कम खर्च पर ज़ोर दिया जाएगा। वहीं, शादी के निमंत्रण व्हाट्सएप के माध्यम से भेजे जाएंगे। पंचायत का कहना है कि यह कदम पारंपरिक मूल्यों को बढ़ावा देने और अवांछित प्रथाओं को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है।

खाप सदस्य चौधरी ब्रजपाल सिंह ने  बताया कि समाज का फैसला सर्वोपरि है। बच्चों को परिवार और बुजुर्गों के साथ बैठकर उचित शिक्षा और सामाजिक मार्गदर्शन मिलना चाहिए। 18-20 साल के बच्चों को फोन की ज़रूरत नहीं है। इस फैसले को बढ़ावा देने के लिए गांवों में जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। वहीं, दगड़ खाप के चौधरी ओमपाल सिंह का कहना है कि लड़कियों को फोन देने से गलत आदतें पड़ सकती हैं। यही नियम लड़कों पर भी लागू होगा। फोन केवल घर में इस्तेमाल के लिए होना चाहिए।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...