1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. तो नई कैबिनेट में कम हुआ पूर्व सीएम और सिंधिया समर्थकों का दबदबा! जानिए कितने समर्थकों को मिली जगह?

तो नई कैबिनेट में कम हुआ पूर्व सीएम और सिंधिया समर्थकों का दबदबा! जानिए कितने समर्थकों को मिली जगह?

मध्य प्रदेश में मोहन यादव सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार आज हुआ। कैबिनेट विस्तार में 28 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इसमें 18 कैबिनेट मंत्रियों, छह राज्यमंत्रियों (स्वतंत्र प्रभार) और चार राज्यमंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस मंत्रिमंडल विस्तार के बाद कई तरह की चर्चाओं ने भी जोर पकड़ लिया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में मोहन यादव सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार आज हुआ। कैबिनेट विस्तार में 28 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इसमें 18 कैबिनेट मंत्रियों, छह राज्यमंत्रियों (स्वतंत्र प्रभार) और चार राज्यमंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस मंत्रिमंडल विस्तार के बाद कई तरह की चर्चाओं ने भी जोर पकड़ लिया है।

पढ़ें :- मध्य प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका, अक्षय बम ने वापस लिया नामांकन, कैलाश विजयवर्गीय के साथ कार में आए नजर

कहा जा रहा है कि, मंत्रिमंडल विस्तार में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के खेमे को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, पिछली बार के मुकाबले इस पर इनके करीबियों को कैबिनेट में कम जगह मिली है।

रिपोर्ट की माने तो, इस कैबिनेट विस्तार में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के 6 मंत्रियों को जगह मिली है, जबकि ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे के 3 विधायकों को मंत्री बनाया गया है। हालांकि, पिछली सरकार में 7 सिंधिया समर्थकों विधायकों को मंत्री बनाया गया था। ऐसे में कहा जा रहा है कि, इस नई सरकार में इनका दबदबा घटा है।

वहीं, इस मौके पर पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा, सभी को बधाई, जनता की सेवा का नया इतिहास रचेंगे। आज मध्यप्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री, स्वतंत्र प्रभार और राज्य मंत्री के रूप में शपथ ले रहे सभी मित्रों को हृदय से बधाई देता हूं। मुझे विश्वास है कि आप सभी अपनी संपूर्ण सामर्थ्य के साथ, पूरी निष्ठा और लगन से जनता की सेवा तथा प्रदेश की प्रगति का एक नया इतिहास रचेंगे।

 

पढ़ें :- मध्य प्रदेश विकास तभी आया जब कांग्रेस गई और भाजपा आई : पीएम मोदी

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...