Sonam Wangchuk's hunger strike continues : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और शिक्षा सुधारों की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी और देशभर से आए छात्रों व अन्य लोगों ने सोमवार को संसद मार्च की कोशिश की। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बल प्रयोग किया और आंसू गैस के गोले दागे, लेकिन प्रदर्शनकारी डटे रहे। वहीं, आज (मंगलवार) को प्रदर्शनकारी एक बार फिर संसद मार्च करेंगे। इस बीच, सीजेपी संस्थापक अभिजीत दिपके ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के अनशन को लेकर बड़ा बयान दिया है।
Sonam Wangchuk’s hunger strike continues : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और शिक्षा सुधारों की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी और देशभर से आए छात्रों व अन्य लोगों ने सोमवार को संसद मार्च की कोशिश की। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बल प्रयोग किया और आंसू गैस के गोले दागे, लेकिन प्रदर्शनकारी डटे रहे। वहीं, आज (मंगलवार) को प्रदर्शनकारी एक बार फिर संसद मार्च करेंगे। इस बीच, सीजेपी संस्थापक अभिजीत दिपके ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के अनशन को लेकर बड़ा बयान दिया है।
वांगचुक की ओर से अनशन जारी रखने को लेकर सीजेपी संस्थापक अभिजीत दिपके ने जंतर-मंतर पर पत्रकारों से कहा, “कल सोनम वांगचुक अपना अनशन खत्म करने वाले थे। हमने बहुत मुश्किल से उन्हें राजी किया था। कल उनके अनशन का 23वां दिन था। बड़ी मुश्किल से हमने उन्हें राजी किया था उनका अनशन तोड़ने के लिए… हमने कहा था सर (वांगचुक) प्लीज अपना अनशन तोड़ दीजिये। हम आपकी जान और जोखिम में नहीं डाल सकते। आपकी इस देश के बहुत कीमती हैं। वो मान गए थे, लेकिन कल पुलिस की निर्दयता देखकर सोनम सर ने अपना अनशन जारी रखा है। उन्होंने घोषणा की है कि वो अपना अनशन पीछे नहीं लेंगे। ये बहुत गंभीर बात है।”
दिपके ने कहा, ‘ उनके डॉक्टर और उनकी पत्नी से मेरी बात हुई थी कि उनका शरीर सिर्फ 20-21 दिन का अनशन सह सकता है। वो यहां थे तो उनका वजन घट रहा था और डॉक्टर ने तब कहा था कि तीन-चार दिन बात इनके ऑर्गन्स भी डैमेज हो सकते हैं। सोनम सर ने कल जो फैसला लिया है वो गलत लिया है हम नहीं चाहते थे कि वो ऐसा करें। ये बेहद दुखद है कि उन्हें अपना अनशन बढ़ाना पड़ा है। उन्होंने कहा है कि पुलिस की निर्दयता को देखते हुए जो उन्होंने बच्चों पर अत्याचार किया, उन पर लाठियां चलायीं। उसको देखे हुए वो अपना अनशन जारी रखेंगे।”