1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Sonbhadra News: Mahakumbh से लौट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो कार में ट्रेलर ने मारी जर्बरदस्त टक्कर, चार लोगो की दर्दनाक मौत, छह घायल

Sonbhadra News: Mahakumbh से लौट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो कार में ट्रेलर ने मारी जर्बरदस्त टक्कर, चार लोगो की दर्दनाक मौत, छह घायल

यूपी के बांदा जिले के बभनी थाना क्षेत्र के छत्तीसगढ़ बॉर्डर के पास बोलेरो और ट्रेलर की जर्बरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में बोलेरो में सवार चार लोगो की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं छह लोग बुरी तरह से घायल हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

सोमभद्र। यूपी के सोमभद्र (Sonbhadra ) जिले के बभनी थाना क्षेत्र के छत्तीसगढ़ बॉर्डर के पास बोलेरो और ट्रेलर की जर्बरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में बोलेरो में सवार चार लोगो की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं छह लोग बुरी तरह से घायल हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

पढ़ें :- गौ हत्यारे का इतना नीच प्रहार होगा, इसकी कल्पना नहीं थी , FIR के बाद शंकराचार्य का बड़ा बयान

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुरक्षित बचे लोगो ने बताया कि सभी लोग छत्तीगढ़ के रायपुर के सारंगढ़ के रहने वाले हैं। ये सभी महाकुंभ (Mahakumbh) में स्नान करके वापस लौट रहे थे। इस दौरान ट्रेलर ने सामने से उनकी बोलेरो गाड़ी में टक्कर मार दी। बोलेरो छत्तीसगढ़ के बॉर्डर पर विपरीत दिशा से आ रही थी।

जिसकी वजह से वह ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी जर्बरदस्त थी कि बोलेरो कार के परखच्चे उड़ गए और चार लोगो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि छह लोग गंभीर रुप से घायल हैं। घायलों को बभनी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए ले जाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में रेफर कर दिया।

हादसे में लक्ष्मीबाई उम्र 30 साल, अनिल प्रधान 37 साल, रुक्मणी यादव 56 साल, और ठाकुर राम यादव की मौत हो गई। जबकि राजकुमार यादव, दीपा देवी, अभिषेक यादव, अहान यादव और योगी लाल, सुरेन्द्रा देवी, हर्षित यादव गंभीर रुप से घायल है।

वहीं एडिशनल एसपी कालू सिंह ने बताया कि- यह दुर्घटना साढ़े सात बजे हुई। सभी घायलों का इलाज चल रहा है।मामले की जांच की जा रही हैं। वही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पढ़ें :- CM Yogi Singapore Visit : डेटा सेंटर, कौशल विकास समेत अन्य सेक्टर्स में निवेश पर बनी सहमति, स्वास्थ्य व औद्योगिक अवसंरचना को मिलेगी गति

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...