1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Soybeans ‘Superfood’: लोहे जैसी मजबूत मांसपेशियां चाहिए? आज ही डाइट में शामिल करें यह ‘सुपरफूड’

Soybeans ‘Superfood’: लोहे जैसी मजबूत मांसपेशियां चाहिए? आज ही डाइट में शामिल करें यह ‘सुपरफूड’

अच्छी फिटनेस और शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाए रखने के लिए हाई-प्रोटीन डाइट जरूरी मानी जाती है। सोयाबीन शाकाहारी (Vegetarian) लोगों के लिए हाई-प्रोटीन डाइट का सबसे बेहतरीन 'कम्प्लीट प्रोटीन' स्रोत है। इसमें मांस की तरह सभी 9 जरूरी अमीनो एसिड पाए जाते हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Soybeans ‘Superfood’ : अच्छी फिटनेस और शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाए रखने के लिए हाई-प्रोटीन डाइट जरूरी मानी जाती है। सोयाबीन शाकाहारी (Vegetarian) लोगों के लिए हाई-प्रोटीन डाइट का सबसे बेहतरीन ‘कम्प्लीट प्रोटीन’ स्रोत है। इसमें मांस की तरह सभी 9 जरूरी अमीनो एसिड पाए जाते हैं। इसके नियमित सेवन से मांसपेशियों का विकास (Muscle Growth) तेजी से होता है और वजन नियंत्रित करने (Weight Management) में मदद मिलती है। ऐसे में सोया चंक्स एक बेहतरीन विकल्प है। इससे कई स्वादिष्ट और हेल्दी रेसिपी बनाई जा सकती है।

पढ़ें :- अब घर पर बनाये खट्टी-मिठ्ठी जीरा पाचक गोलियां, खाने के बाद मुंह का स्वाद हो जाएगा लाजवाब

सोयाबीन दाल (Raw Soybeans): 36-40 ग्राम प्रोटीन: इसे उबालकर या सलाद में इस्तेमाल किया जा सकता है।

सोया भुर्जी या पुलाव (Soya Bhurji Rice)
उबले हुए सोया चंक्स को मिक्सर में दरदरा पीसकर सब्जियों के साथ भुर्जी या हाई-प्रोटीन राइस बना सकते हैं।

हाई-प्रोटीन रोटी
सामान्य गेहूं के आटे में सोयाबीन का आटा मिलाकर प्रोटीन से भरपूर रोटियां बना सकते हैं।

सोया चंक्स करी
भिगोए हुए सोया चंक्स को टमाटर, प्याज, अदरक-लहसुन और हल्के मसालों की ग्रेवी में पकाएं। इसे रोटी या चावल के साथ खाया जा सकता है। यह प्रोटीन से भरपूर भोजन है, जो मांसपेशियों की मजबूती और संतुलित डाइट के लिए अच्छा विकल्प माना जाता है।

पढ़ें :- Gala Dinner: कैसे ‘खाना’ बना मोदी की असरदार डिप्लोमेसी, विदेशी मेहमानों ने चखा देश का पारंपरिक स्वाद

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...