1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सपा नेता आजम खान को गाजियाबाद की पीएमएलए कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, भेजे जाएंगे डासना जेल

सपा नेता आजम खान को गाजियाबाद की पीएमएलए कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, भेजे जाएंगे डासना जेल

समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान (Azam Khan) को शनिवार को ईडी (ED) ने रामपुर जेल से रिहा होते ही नाटकीय ढंग गिरफ्तार कर लिया गया था। आजम खान को आज ईडी की टीम गाजियाबाद की विशेष पीएमएलए कोर्ट (PMLA court in Ghaziabad) लेकर पहुंची और उनकी पेशी करवाई। कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत (Judicial Custody) में भेजा। शनिवार को बेटे अब्दुल्ला के साथ आजम जेल बाहर निकले थे।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान (Azam Khan) को शनिवार को ईडी (ED) ने रामपुर जेल से रिहा होते ही नाटकीय ढंग गिरफ्तार कर लिया गया था। आजम खान को आज ईडी की टीम गाजियाबाद की विशेष पीएमएलए कोर्ट (PMLA court in Ghaziabad) लेकर पहुंची और उनकी पेशी करवाई। कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत (Judicial Custody) में भेजा। शनिवार को बेटे अब्दुल्ला के साथ आजम जेल बाहर निकले थे। तभी ईडी (ED) ने उन्हें कस्टडी में ले लिया गया था। मालूम हो कि आजम खान (Azam Khan)  के जौहर ट्रस्ट के खिलाफ 2019 में हुई शिकायत पर ईडी (ED) ने केस दर्ज किया था। जिसके बाद से जांच दर जांच चलती रही। जौहर ट्रस्ट के पदाधिकारियों और आजम खां के करीबियों से ईडी (ED) ने पूछताछ की।

पढ़ें :- Video-आज़म खान को लेकर गाजियाबाद एमपी-एमएलए कोर्ट पहुंची ED, मीडिया के सवाल करने पर बोले- क्या है बोलने के लिए?

13 अक्तूबर को रामपुर की जिला जेल में आकर प्रवर्तन निदेशालय (ED)  की टीम ने आजम खान (Azam Khan) से पूछताछ की थी। करोड़ों के घपलेबाजी की जांच में सामने आया कि 494 करोड़ का हिसाब-किताब ही नहीं मिल रहा। जिसके बाद आजम खान (Azam Khan) और उनके जौहर ट्रस्ट के खिलाफ भ्रष्टाचार एवं मनी लॉड्रिंग का केस दर्ज कराया गया था। शनिवार को आजम खान के जेल से रिहा होते ही ईडी ने उन्हें कस्टडी में ले लिया और अपने साथ ले गई। उन्हें रविवार को गाजियाबाद की पीएमएलए कोर्ट में पेश किया जाएगा। आजम को फिलहाल डासना जेल में रखा जा सकता है।

पिता-पुत्र एक साथ जेल पहुंचे, साथ लड़े कानूनी लड़ाई

आजम खान (Azam Khan) और अब्दुल्ला आजम (Abdullah Azam) का राजनीतिक और पारिवारिक सफर हमेशा चर्चा में रहा है। पिता प्रदेश की सियासत का बड़ा चेहरा रहे तो बेटे ने भी राजनीति में अपनी पहचान बनाई। लेकिन बीते कुछ समय में दोनों के जीवन का सबसे कठिन अध्याय जेल की चारदीवारी के भीतर गुजरा। पिता-पुत्र एक साथ जेल पहुंचे और एक साथ कानूनी लड़ाई लड़ते रहे। कई बार जमानत की उम्मीद जगी, लेकिन कानूनी अड़चनों ने बाहर आने का रास्ता रोक दिया।

घर पहुंचा बेटा, पिता का इंतजार करती रहीं निगाहें

पढ़ें :- आजम खान और बेटे अब्दुल्ला को दो पैन कार्ड मामले में हाई कोर्ट से मिली बड़ी राहत,सजा को किया निलंबित, जमानत अर्जी की मंजूर

शनिवार को सबसे भावुक पहलू रहा जब पिता-पुत्र का अलग-अलग रास्तों पर जाना रहा। अब्दुल्ला के घर पहुंचने पर परिवार को कम से कम बेटे की वापसी की राहत जरूर मिली होगी, लेकिन पिता की गैरमौजूदगी ने उस खुशी को अधूरा छोड़ दिया। पिता-पुत्र का साथ जेल के भीतर तो बना रहा, मगर जेल के बाहर निकलते ही परिस्थितियों ने उन्हें अलग कर दिया।

आजम खान को मुसलमान होने की नहीं, बल्कि अपने अपराधों की सजा मिल रही: केशव प्रसाद मौर्य

शनिवार को ईडी के हिरासत में लेने पर आजम खान ने रामपुर जेल के बाहर मीडिया से कहा था कि उन्हें मुसलमान होने की सजा मिल रही है। इस पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मोहम्मद आजम खां को मुसलमान होने या विश्वविद्यालय बनाने की सजा नहीं मिल रही है, बल्कि उनके द्वारा किए गए कथित अपराधों और भ्रष्टाचार के मामलों में कार्रवाई हो रही है। उन्होंने कहा कि यदि अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री रहते और उनकी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे आजम खां के कार्यकाल में गड़बड़ियां हुई हैं, तो जांच के दायरे में  अखिलेश यादव को भी शामिल किया जाना चाहिए।

हाईकोर्ट तक जंग लड़ी, फिर भी कम नहीं हुईं मुश्किलें

आजम खान ने सलाखों से बाहर आने के लिए हाईकोर्ट तक लंबी कानूनी जंग लड़ी। इसके बाद भी आजम खान की मुश्किलें कम नहीं हुईं। बेशक, आजम शनिवार को जिला जेल से रिहा हो गए लेकिन, कुछ ही मिनट बाद प्रवर्तन निदेशालय ने उन पर कानूनी शिकंजा कस दिया और कस्टडी में लेकर अपने साथ ले गई। इसके साथ ही आजम की मुश्किलें अब और बढ़ना तय माना जा रहा है।

पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...