1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Sri Lanka T20I Squad: भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम का ऐलान; ये खिलाड़ी करेगा कप्तानी

Sri Lanka T20I Squad: भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम का ऐलान; ये खिलाड़ी करेगा कप्तानी

Sri Lanka T20I Squad: श्रीलंका ने भारत के खिलाफ 27 जुलाई से शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20आई सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। दिग्गज ऑल राउंडर वानिंदु हसरंगा की जगह इस सीरीज में टीम की कप्तानी चैरिथ असलांका को सौंपी गयी है। इस टीम में एंजेलो मैथ्यूज और अनुभवी धनंजय डी सिल्वा जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Sri Lanka T20I Squad: श्रीलंका ने भारत के खिलाफ 27 जुलाई से शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20आई सीरीज (SL vs IND T20I Series) के लिए 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। दिग्गज ऑल राउंडर वानिंदु हसरंगा की जगह इस सीरीज में टीम की कप्तानी चरिथ असलंका को सौंपी गयी है। इस टीम में एंजेलो मैथ्यूज और अनुभवी धनंजय डी सिल्वा जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली है।

पढ़ें :- गिग वर्कर्स के डेलिगेशन से मुलाकात कर राहुल गांधी ने सुनी उनकी समस्याएं, कहा-ये लड़ाई सिर्फ रोजगार की नहीं...

भारत के खिलाफ टी20आई सीरीज के लिए अनकैप्ड 21 वर्षीय चामिंडु विक्रमसिंघे, बिनुरा फर्नांडो और अविष्का फर्नांडो टीम में अपनी जगह पक्की करने में सफल रहे हैं, जबकि सदीरा समरविक्रमा और दिलशान मधुशंका को मौका नहीं दिया गया है। श्रीलंका चार दिनों तक चलने वाली तीन मैचों की टी20आई सीरीज में वर्ल्ड चैंपियन भारत से भिड़ेगा। इस सीरीज के सभी मैच पल्लेकेले में खेले जाएंगे।

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए 16 सदस्यीय श्रीलंकाई स्क्वाड

चरिथ असलंका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल जेनिथ परेरा, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस, दिनेश चांडीमल, कामिंडु मेंडिस, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेललागे, महीश थीक्षाना, चामिंडु विक्रमसिंघे, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा, दुष्मंथा चमीरा, बिनुरा फर्नांडो।

पढ़ें :- मुरादाबाद में नक्शे की अवधि समाप्त होने के बाद भी धड़ल्ले से चल रहा होटल निर्माण, MDA अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...