स्टार कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह हाल ही में न्यूयॉर्क में एक NBA गेम में देखे गए है। उनके स्टाइलिश लुक सोशल मीडिया पर सबका ध्यान खींच रहा है। इस कपल ने वेन्यू पर फैंस के साथ सेल्फी भी खिंचवाई, जिससे मैच में मौजूद उनके फैंस के बीच हलचल मच गई। एक फैन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो पोस्ट किया और अपना अनुभव शेयर किया। वीडियो में दीपिका अपनी ब्लैक लेदर जैकेट और स्मोकी आइज़ में बहुत खूबसूरत लग रही थीं।
मुंबई। स्टार कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह (Star couple Deepika Padukone and Ranveer Singh) हाल ही में न्यूयॉर्क में एक NBA गेम में देखे गए है। उनके स्टाइलिश लुक सोशल मीडिया पर सबका ध्यान खींच रहा है। इस कपल ने वेन्यू पर फैंस के साथ सेल्फी भी खिंचवाई, जिससे मैच में मौजूद उनके फैंस के बीच हलचल मच गई। एक फैन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो पोस्ट किया और अपना अनुभव शेयर किया। वीडियो में दीपिका अपनी ब्लैक लेदर जैकेट और स्मोकी आइज़ में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। रणवीर हमेशा की तरह ब्लैक कोट और ब्लैक बीनी में शानदार और फैशनेबल लग रहे थे।
रणवीर और दीपिका ने यूनाइटेड स्टेट्स (united states) में नए साल का स्वागत किया। दीपिका ने लास वेगास (las vegas) में अपनी बकेट लिस्ट से बैकस्ट्रीट बॉयज़ कॉन्सर्ट (Backstreet Boys Concert) को भी पूरा किया। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह हाल ही में न्यूयॉर्क (new york) में छुट्टियां मनाते हुए देखे गए हैं। फैंस ने उन्हें देखा और उनके साथ उत्सुकता से सेल्फी क्लिक कीं। दूसरी ओर इस कपल ने सेलिब्रिटी शेफ विकास खन्ना के न्यूयॉर्क स्थित रेस्टोरेंट बंगलो (Restaurant Bungalow) में मोदक बनाते हुए एक खास पल भी शेयर किया। खन्ना ने कैप्शन में लिखा यह 2025 का सबसे शानदार अंत है। भारत के सम्मान में एक नई शुरुआत। टीम बंगलो को रणवीर और दीपिका के साथ उनका पहला मोदक बनाने का सौभाग्य मिला। आज बंगलो में आने वाले हमारे सभी मेहमान 2026 की शुभ शुरुआत के लिए अनार और इलायची के मोदक का आनंद लेंगे। इसके अलावा उन्होंने रणवीर सिंह की लेटेस्ट रिलीज़ धुरंधर का भी ज़िक्र किया। उन्होंने आगे कहा कि धुरंधर का जश्न मना रहे हैं। रणवीर अपनी लेटेस्ट फिल्म धुरंधर की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद, प्रोफेशनली एक मजबूत दौर का आनंद ले रहे हैं। आदित्य धर द्वारा निर्देशित धुरंधर 2025 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बनकर उभरी, जिसने इस साल बॉलीवुड के लिए एक परफेक्ट क्लोजर दिया। रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं साथ ही अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर माधवन जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म पहले ही बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल कर चुकी है। यह चौथी हफ्ते में 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार करने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई है। दो हिस्सों में बनी इस फिल्म का दूसरा भाग 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में आने वाला है।