HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. ‘कह दूं तुम्हें’ के साथ स्टारप्लस लेकर आ रहा है रहस्यों से भरा एक नया शो

‘कह दूं तुम्हें’ के साथ स्टारप्लस लेकर आ रहा है रहस्यों से भरा एक नया शो

स्टारप्लस अपने दर्शकों के लिए पहले कभी नहीं देखी गई दिलचस्प मर्डर मिस्ट्री और लव स्टोरी, 'कह दूं तुम्हें' लेकर आया है। ये शो पंचगनी में सेट है। इस शो में युक्ति कपूर और मुदित नैय्यर, कीर्ति और विक्रांत की मुख्य भूमिकाओं में हैं।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मुंबई : स्टारप्लस अपने दर्शकों के लिए पहले कभी नहीं देखी गई दिलचस्प मर्डर मिस्ट्री और लव स्टोरी, ‘कह दूं तुम्हें’ लेकर आया है। ये शो पंचगनी में सेट है। इस शो में युक्ति कपूर और मुदित नैय्यर, कीर्ति और विक्रांत की मुख्य भूमिकाओं में हैं। शो ‘कह दूं तुम्हें’ अपने दिलचस्प और मनोरंजक प्लॉट से दर्शकों को अपनी सीटों से बांधे रखेगा।

पढ़ें :- Aastha Shah Cannes Film Festival: बीमारी के चलते Aastha Shah को मिला कान्स फिल्म फेस्टिवल मौका, ग्रीन गाउन में एक्ट्रेस ने लूटी महफ़िल

हाल ही में, निर्माताओं ने शो का प्रोमो जारी किया, जहां दर्शकों ने कीर्ति और विक्रांत की पहली मुलाकात देखी। कीर्ति एक सिंगल मदर हैं, जो अपने बेटे के साथ नजर आ रही हैं। यात्रा के दौरान उसकी मुलाकात विक्रांत से होती है, जो उन्हें उनके डेस्टिनेशन पर छोड़ देता है। यह यात्रा रहस्यों से भरी है।

https://www.instagram.com/reel/CwAWDQEp_2o/?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

ऐसे में सीरियल में ये रहस्य कैसे सामने आते है इसके लिए शो का इंतजीर कीजिए। इस शो की थीम गंभीर और गहरी है, लेकिन साथ ही दर्शकों को रोमांस और प्यार के सफर पर भी ले जाएगी। यह देखना दिलचस्प होगा कि मर्डर मिस्ट्री कैसे सुलझती है और क्या कीर्ति इसका खुलासा कर पाएगी या नहीं।

 

पढ़ें :- Ritesh Sidhwani Mother Funeral: फिल्म प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी की मां के निधन पर इंडस्ट्री में फैली शोक की लहर

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...