1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Stone pelting on Vande Bharat Train: अयोध्या के पास उपद्रवियों ने वंदे भारत एक्सप्रेस पर किया पथराव, खिड़कियों के टूटे कांच

Stone pelting on Vande Bharat Train: अयोध्या के पास उपद्रवियों ने वंदे भारत एक्सप्रेस पर किया पथराव, खिड़कियों के टूटे कांच

अयोध्या में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर अराजकतत्वों ने जमकर पथराव किया। यह घटना उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले के सोहावल के पास की है। यहां अराजकतत्वों ने जमकर पत्थर बरसाएं।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

अयोध्या में वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) ट्रेन पर अराजकतत्वों ने जमकर पथराव किया। यह घटना उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले के सोहावल के पास की है। यहां अराजकतत्वों ने जमकर पत्थर बरसाएं। पथराव से ट्रेन की बोगी के कांच टूट गए।

पढ़ें :- Lucknow News : वंदे भारत एक्सप्रेस पर मल्हौर रेलवे स्टेशन से गुजरते समय हुआ पथराव, दो माह के अंदर चौथी घटना

अराजकतत्वों ने ट्रने पर पथराव करना शुरु कर दिया

पथराव की सूचना मिलते ही आरपीएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह ट्रेन अयोध्या से लखनऊ की तरफ जा रही थी। इस दौरान अराजकतत्वों ने ट्रने पर पथराव करना शुरु कर दिया।

ट्रेन ड्राईवर से भी पूछताछ की जाएगी

हालंकि इस घटना में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि घटना के बारे में ट्रेन ड्राईवर से भी पूछताछ की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गोरखपुर रेलवे स्टेशन से सुबह छह बजकर पांच मिनट पर वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express)  रवाना हुई थी।

पथराव से यात्रियों में अफरा तफरी मच गई

अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन से खुलकर अयोध्या कैंट स्टेशन पार की, तभी सोहावल के पास कुछ अराजकतत्वों ने पथराव करना शुरु कर दिया। अचनाक शुरु हुए पथराव से यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। गोरखपुर से लखनऊ जा रही 22549 नंबर की वंदे भारत ट्रेन पर मंगलवार को अराजकतत्वों ने दोनों तरफ से पत्थर चलाया। पत्थर लगने से कोच संख्या सी 1, सी 3 और एग्जीक्यूटिव कोच के चार खिड़कियों के शीशे चटक गए।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...