1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. सोनम वांगचुक की एनएसए के तहत हिरासत के खिलाफ और रिहाई की मांग वाली याचिका पर सुनवाई 29 अक्टूबर तक स्थगित

सोनम वांगचुक की एनएसए के तहत हिरासत के खिलाफ और रिहाई की मांग वाली याचिका पर सुनवाई 29 अक्टूबर तक स्थगित

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने बुधवार को जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) की पत्नी गीतांजलि अंगमो (Gitanjali Angmo) द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत उनकी हिरासत के खिलाफ और उनकी रिहाई की मांग वाली याचिका पर सुनवाई 29 अक्टूबर तक स्थगित कर दी है।

By santosh singh 
Updated Date

नई ​दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने बुधवार को जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) की पत्नी गीतांजलि अंगमो (Gitanjali Angmo) द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत उनकी हिरासत के खिलाफ और उनकी रिहाई की मांग वाली याचिका पर सुनवाई 29 अक्टूबर तक स्थगित कर दी है।

पढ़ें :- Sonam Wangchuk Detention Revoke : गृह मंत्रालय ने सोनम वांगचुक की हिरासत को तत्काल प्रभाव से किया रद्द, NSA भी हटा

बता दें कि वांगचुक की पत्नी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल द्वारा अपनी याचिका में संशोधन करने की मांग के बाद सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई स्थगित कर दी। कार्यकर्ता सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)  की पत्नी गीतांजलि अंगमो (Gitanjali Angmo) ने कहा कि हमारी पहली याचिका पर सुनवाई 6 अक्टूबर को हुई थी, जिसमें हमने निरोध आदेश के आधार बताने और सोनम वांगचुक की स्थिति के बारे में जानकारी देने की गुहार लगाई थी। हमें सोनम से मिलने की अनुमति दी गई और 7 अक्टूबर को मैं जोधपुर में उनसे मिली। इसके बाद हमें निरोध आदेश दिए गए। मैं 11 अक्टूबर को उनसे फिर मिली। आज की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court)  ने दो आदेश पारित किए हैं। पहला, निरोध आदेशों के खिलाफ सोनम के तरफ से दी गई चुनौतियों पर विचार किया जाए। दूसरा, हमारे तरफ से दायर आवेदन में संशोधन किया जाए ताकि हम निरोध के आधार को चुनौती दे सकें। अगली सुनवाई 29 अक्टूबर को होगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...