HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Surya Grahan 14 October 2023: आज लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानिए कब और कहां देखा जा सकेगा

Surya Grahan 14 October 2023: आज लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानिए कब और कहां देखा जा सकेगा

Surya Grahan 14 October 2023: साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 14 October) आज 14 अक्टूबर 2023 को लगने वाला है। यह सूर्य ग्रहण सर्व पितृ अमावस्या और शनिश्चरी अमावस्या के संयोग में लग रहा है। शनिश्चरी अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण का ये संयोग 100 साल के बाद बन रहा है। इस सूर्यग्रहण पर ‘रिंग ऑफ फायर’ देखने को मिलेगा। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Surya Grahan 14 October 2023: साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 14 October) आज 14 अक्टूबर 2023 को लगने वाला है। यह सूर्य ग्रहण सर्व पितृ अमावस्या (Pitru Amavasya) और शनिश्चरी अमावस्या (Shanishchari Amavasya) के संयोग में लग रहा है। शनिश्चरी अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण का ये संयोग 100 साल के बाद बन रहा है। इस सूर्यग्रहण पर ‘रिंग ऑफ फायर’ देखने को मिलेगा।

पढ़ें :- Benefits of eating porridge: ब्रेकफास्ट में डेली दलिया खाने मांसपेशियों का निर्माण और पेट के लिए भी होती है फायदेमंद

सूर्य ग्रहण कन्या राशि और चित्रा नक्षत्र में लगेगा। इस खगोलीय घटना को उत्तरी अमेरिका, कनाडा, ब्रिटिश वर्जिन द्वीप समूह, ग्वाटेमाला, मैक्सिको, अर्जेंटीना, कोलंबिया, क्यूबा, बारबाडोस, पेरू, उरुग्वे, एंटीगुआ, वेनेजुएला, जमैका, हैती, पैराग्वे, ब्राजील और डोमिनिका जैसे देशों में देखा जा सकेगा। इसे भारत में दिखाई नहीं देगा लेकिन इसे ऑनलाइन लाइव देखा जा सकता है। इसे आप वर्चुअल टेलीस्कोप के जरिए देख सकते हैं।

इसके अलावा नासा की वेबसाइट और इसके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी जाकर सूर्य ग्रहण का लाइव कवरेज देखा जा सकता है। भारतीय समयानुसार, सूर्य ग्रहण शनिवार के रात में 8 बजकर 34 मिनट से शुरू होगा और मध्य रात्रि 2 बजकर 25 मिनट पर समाप्त होगा। सूर्य ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है। हालांकि सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, इसलिए यहां सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...