1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Surya Grahan 2023 : इस दिन लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें राशियों हाल

Surya Grahan 2023 : इस दिन लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें राशियों हाल

 सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है। इसका वैज्ञानिक महत्व होने के साथ-साथ ज्योतिषीय और धार्मिक महत्व भी बहुत है। ग्रहण का जीव जगत प्रभाव पड़ता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Surya Grahan 2023 :  सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है। इसका वैज्ञानिक महत्व होने के साथ-साथ ज्योतिषीय और धार्मिक महत्व भी बहुत है। ग्रहण का जीव जगत प्रभाव पड़ता है।  राशियों पर भी शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ता है।  इस बार साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को लगने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार, सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर 2023 को कन्या राशि में लगेगा। ये सूर्य ग्रहण का भारत में दिखाई नहीं देगा। इस सूर्य का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। बता दें कि इस ग्रहण को दुनियाभर के कुछ ही हिस्सों में देखा जा सकेगा।

पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2024 :  हनुमान जी को चढ़ाया जाता है सिंदूर का चोला , जानें इसके फायदे

1. मेष राशि
मेष राशि वाले जातकों के लिए साल का आखिरी सूर्य ग्रहण के दौरान थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। इस दिन कोई भी फैसला लेने से बचें। वरना इससे आपको नुकसान हो सकता है।

2. वृष राशि
ज्योतिष के अनुसार वृषभ राशि के जातकों को धन हानि का भी सामना करना पड़ सकता है। सेहत का ध्यान रखें वरना बिगड़ सकती है।

3. मिथुन राशि
ज्योतिष के अनुसार, मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह ग्रहण बेहद लाभकारी साबित होने वाला है। इस दौरान इस राशि के जातक को शुभ फलों की प्राप्ति होगी। करियर में इन्हें जोरदार सफलता मिलेगी। मन शांत रहेगा।

4. कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातकों के लिए भी साल का आखिरी सूर्य ग्रहण शुभ नहीं कहा जा रहा है। इस दौरान इनके आत्मविश्वास में कमी आएगी। गुस्से पर काबू रखें वरना बात बिगड़ सकती है।

पढ़ें :- Astro Tips : इस आसान ज्योतिष उपाय से खत्म होगी धन की किल्लत , देवी लक्ष्मी मेहरबान रहेंगी

5. सिंह राशि
ज्योतिष के अनुसार, इस बार सूर्य ग्रहण पर सूर्य का कन्या राशि में गोचर होगा. ऐसे में यह समय इस राशि के जातकों के लिए लाभकारी साबित होगा। लंबे समय अटके हुए काम पूरे होंगे।
घर-परिवार में खुशियां आएंगी।

6. कन्या राशि
कन्या राशि वाले जातकों के लिए साल का अंतिम सूर्य ग्रहण फलदायी साबित होगा। इस दौरान धन लाभ हो सकता है। कोई शुभ समाचार मिल सकता है.

7. तुला राशि
सूर्य ग्रहण तुला राशि वाले जातकों के लिए खुशियां लेकर आ रहा है। इस ग्रहण का प्रभाव तुला राशि वाले पर सकारात्मक होगा। इस दौरान मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

8. वृश्चिक राशि
सूर्य ग्रहण के दौरान वृश्चिक राशि वाले जातक आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। हालांकि इस दौरान मन बेचैन हो सकता है।  परिवार का साथ मिलेगा

9. धनु राशि
धनु राशि वाले जातक सूर्य ग्रहण के दौरान परेशान रह सकते हैं. क्रोध करने से बचें और वाद-विवाद से दूर रहें. हालांकि सेहत ठीक रहेगा. परिवारवालों का साथ मिलेगा.

पढ़ें :- Astro Tips : आटे में गुड़ मिलाकर गाय को खिलाएं, दूर हो जाती है धन की समस्या

10. मकर राशि
सूर्य ग्रहण के दौरान आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। इस दौरान खर्च बढ़ सकते हैं। छात्रों के लिए समय शुभ रहेगा। घर एवं वाहन संबंधी सुख में वृद्धि होगी।

11. कुंभ राशि
सूर्य ग्रहण के दौरान कुंभ राशि वाले जातकों को आत्मविश्वास में कमी आएगी। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

12. मीन राशि
मीन राशि सूर्य ग्रहण के दौरान अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। मन बेचैन रहेगा।  इस दौरान दोस्तों के साथ रिश्ते सुधरेंगे।

 

 

 

पढ़ें :- Ratha Saptami : रथ सप्तमी पर सूर्य देव की मिलेगी कृपा , सफलता की राह पर आगे बढ़ेंगे ये राशि वाले लोग

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...