1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Surya Grahan 2025 : सदी का सबसे लंबा पूर्ण सूर्यग्रहण कब लगने जा रहा , जानें भारत में कब से कब तक दिखेगा

Surya Grahan 2025 : सदी का सबसे लंबा पूर्ण सूर्यग्रहण कब लगने जा रहा , जानें भारत में कब से कब तक दिखेगा

  ग्रहण एक रोमांचक , अदभुद खगोलीय घटना है। आसमान में ग्रहों की शक्ति का प्रभाव भूमंडल पर भी पड़ता है। सूर्यग्रहण रहस्यों से भरी घटना है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Surya Grahan 2025 :  ग्रहण एक रोमांचक , अदभुद खगोलीय घटना है। आसमान में ग्रहों की शक्ति का प्रभाव भूमंडल पर भी पड़ता है। सूर्यग्रहण रहस्यों से भरी घटना है। दुर्लभ सूर्यग्रहण के दौरान जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है। इस चमत्कारी घटना को देखने के लिए वैज्ञानिक और खगोल प्रेमी उत्सुक रहते हैं। भारतीय धर्म शास्त्रों में बताया गया है कि ग्रहण में सूतक काल महत्व होता है। सूर्य ग्रहण काल में कुछ कार्य वर्जित माने गए हैं। इस दौरान शुभ कार्यों को करने पर रोक लग जाती है। सोशल मीडिया पर एक दावा तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि 2 अगस्त 2025 को दुनिया छह मिनट के लिए अंधकार में डूब जाएगी। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 2 अगस्त को कोई ग्रहण नहीं लग रहा है।

पढ़ें :- Lucky Onyx Gemstone : गोमेद रत्न किन राशियों के लिए है शुभ , पहनने से पहले जरूर जानें ये सावधानियां

बता दें 2025 में कुल 4 ग्रहण हैं जिनमें से 2 सूर्य ग्रहण हैं। अगस्त लगते ही सूर्य ग्रहण की तारीख को लेकर सर्च शुरू हो गई है जिसमें लोग 2 अगस्त के ग्रहण की टाइमिंग के बारे में सबसे ज्यादा सर्च कर रहे हैं। नासा के अनुसार सूर्यग्रहण 2 अगस्त को जरूर होगा, लेकिन यह साल 2025 में नहीं बल्कि 2027 में होगा। यह खगोलीय घटना इसलिए खास है क्योंकि यह 1991 से लेकर 2114 तक के बीच का सबसे लंबा पूर्ण सूर्यग्रहण होगा, जो लगभग 6 मिनट 22 सेकंड तक चलेगा। इस दिन चंद्रमा की छाया यूरोप, उत्तरी अफ्रीका और मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों से गुजरेगी। यह एक दुर्लभ खगोलीय घटना की वजह बनेगी, जिसे दशकों से नहीं देखा गया है।

यह ग्रहण लगभग 258 किलोमीटर चौड़े एक संकरे पथ पर दिखाई देगा और पृथ्वी की सतह के 15,227 किलोमीटर के हिस्से को कवर करेगा। नासा से जारी जानकारी के अनुसार, यह स्पेन, जिब्राल्टर, मोरक्को, अल्जीरिया, ट्यूनीशिया, लीबिया, मिस्र, सूडान,सऊदी अरब, यमन और सोमालिया समेत 11 देशों के कुछ हिस्सों से होकर गुजरेगा।

2025 में दो सूर्य ग्रहण हैं जिनमें से एक सूर्य ग्रहण 29 मार्च को लग चुका है और अब दूसरा सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को लगना है। इसके साथ ही ये साल का आखिरी ग्रहण भी होगा।

 

पढ़ें :- Maha Shivratri 2026 : महाशिवरात्रि पर बन रहा दुर्लभ संयोग,  जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...