1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Surya Nakshatra Gochar 2025 : गुरु के नक्षत्र में सूर्य नारायण का गोचर ,  इन राशियों की बदलेगी किस्मत

Surya Nakshatra Gochar 2025 : गुरु के नक्षत्र में सूर्य नारायण का गोचर ,  इन राशियों की बदलेगी किस्मत

आत्मा के कारक सूर्य देव नवंबर महीने में राशि बदलने से पहले नक्षत्र बदलने वाले हैं। सूर्य नारायण विशाखा नक्षत्र में गोचर करेंगे, जो गुरु का नक्षत्र है।  6 नवंबर को सूर्य गुरु के नक्षत्र विशाखा में प्रवेश करेंगे।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Surya Nakshatra Gochar 2025 : आत्मा के कारक सूर्य देव नवंबर महीने में राशि बदलने से पहले नक्षत्र बदलने वाले हैं। सूर्य नारायण विशाखा नक्षत्र में गोचर करेंगे, जो गुरु का नक्षत्र है।  6 नवंबर को सूर्य गुरु के नक्षत्र विशाखा में प्रवेश करेंगे।दोपहर 2 बजकर 59 मिनट पर स्वाति से विशाखा नक्षत्र में आ जाएंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार,विशाखा नक्षत्र के स्वामी गुरु हैं। इसके साथ ही इस नक्षत्र का संबंध तुला और वृश्चिक राशि से है। ऐसे में इस नक्षत्र में पहुंच कर सूर्य देव कुछ राशियों को लाभ पहुंचाएंगे।

पढ़ें :- Chaitra Navratri 2026 : नवरात्रि की महाअष्टमी कल , जानें कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त

मेष राशि
नक्षत्र परिवर्तन कर सूर्य नारायण मेष राशि के जातके के जीवन को भी नई ऊंचाईयों प्रदान करेंगे। रोजगार व्यापार में तेजी आएगी और बिगड़े हुए काम बनने लगेंगे। इस समय नई जिम्मेदारी भी मिल सकता है।

सिंह राशि
सिंह राशि राशि के जातकों के लिए सूर्य देव का नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी रहेगा। सूर्य आपकी राशि के स्वामी हैं, ऐसे में विशाखा नक्षत्र में आकर वे आपको खूब लाभ पहुंचाएंगे।

वृश्चिक राशि
सूर्य देव का नक्षत्र गोचर वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भी शुभ हो सकता है। जो लोग लंबे समय से काम की तलाश में थे, उन्हें सफलता मिलेगी। कर्ज से लेकर कानूनी मामलों से छुटकारा मिलेगा।

पढ़ें :- राम नवमी 26 या 27 मार्च 2026 को? इस दिन अयोध्या में होगा भव्य श्रीराम जन्मोत्सव
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...