1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. स्वतंत्र भारद्वाज बुलंदशहर से गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने पकड़ने के लिए बनाया था खास प्लान

स्वतंत्र भारद्वाज बुलंदशहर से गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने पकड़ने के लिए बनाया था खास प्लान

दिल्ली पुलिस (Delhi Police)  ने जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रा नीशु आजाद के पिता से मारपीट करने वाले आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज (Swatantra Bhardwaj)  को बुलंदशहर से हिरासत में ले लिया है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस (Delhi Police)  ने जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रा नीशु आजाद के पिता से मारपीट करने वाले आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज (Swatantra Bhardwaj)  को बुलंदशहर से हिरासत में ले लिया है। पुलिस को उसके बुलंदशहर में होने की इनपुट मिले थे इसके बाद दिल्ली पुलिस (Delhi Police)  की एक टीम ने उसे पकड़ने के लिए खास प्लान बनाया और सभी लोग सादे कपड़ों में पहुंचे और उसे दबोच लिया। इससे पहले ये खबर भी आ रही थी कि स्वंत्रत भारद्वाज (Swatantra Bhardwaj)  मौके से फरार हो गया है। उसके हेलमेट पहनकर बाइक से भागने की खबर आ रही थी।

पढ़ें :- दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी के लिए मांगा 72 घंटे का समय : सीजेपी

रेप की धमकियों से घर से निकलने में लगता था डर

इससे पहले निशु आजाद के पिता के साथ मारपीट मामले में पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन (Parliament Street Police Station) के बाहर शुक्रवार को दिनभर गहमागहमी रही। इस मामले में पीड़िता निशु आजाद, उनके पिता संजय आजाद, आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद, सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास, आशुतोष रांका और वकील ऋषभ रंजन ने मीडिया से बात की और पुलिस से हुई बातचीत की जानकारी दी।

सीजेपी कार्यकर्ता निशु आजाद ने कहा कि पिछले कई दिनों से आरोपी के समर्थक उन्हें गालियां दे रहे थे और रेप की धमकियां दे रहे थे। निशु ने कहा कि सच बताऊं तो इतने दिनों से जो लोग मुझे गालियां दे रहे थे और रेप की धमकियां दे रहे थे। मैंने उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई है। अब उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है और मुझे उम्मीद है कि पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी।

उन्होंने कहा कि इन धमकियों की वजह से उनकी जिंदगी पर गहरा असर पड़ा है। जिस तरह से ये लोग मुझे गालियां दे रहे थे, रेप की धमकियां दे रहे थे और मेरे अश्लील स्टिकर बना रहे थे, उसकी वजह से मुझे घर से बाहर निकलने में भी शर्म आ रही थी। इस घटना की वजह से डर के चलते मैं दो-तीन हफ्ते कॉलेज नहीं गई। और अब जब जाती हूं तो लगता है कि सब मुझे जज कर रहे हैं, बहुत बुरा लगता है। मुझे उम्मीद है कि पुलिस अब कार्रवाई करेगी ताकि मुझे ये सब और न सहना पड़े। अब तक पुलिस जवाब नहीं दे रही थी लेकिन अब दे रही है। तो उम्मीद है कि पुलिस इसी तरह कार्रवाई भी करेगी।

पढ़ें :- पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने पर निशु आजाद संग पहुंचे सौरभ-रांका, स्वतंत्र भारद्वाज के गिरफ्तारी की मांग कर किया प्रदर्शन

72 घंटे में गिरफ्तारी का दिया था आश्वासन

निशु के पिता संजय आजाद ने जानकारी दी थी कि दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने एफआईआर में कानूनी धाराओं को शामिल करने की हमारी मांग मान ली है। पुलिस ने हमें 72 घंटे का समय दिया है। हमें विश्वास है कि 72 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हमें दिल्ली पुलिस और संविधान पर पूरा भरोसा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...