दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का विरोध प्रदर्शन चल रहा था। इसी दौरान वहां पर हालात बेकाबू हुए थे और हंगामा हुआ था। आरोप है कि, इस दौरान निशु आजाद के पिता के साथ मारपीट की गयी थी, जिसमें वो घायल हुए थे। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्वतंत्र भारद्वाज को आरोपी बनाते हुए गिरफ्तार किया था।
नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई मारपीट के मामले में गिरफ्तार आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को पटियाला हाउस कोर्ट ने तीन सप्ताह की अंतरिम जमानत दे दी है। आरोपी पर निशु आजाद के पिता पर कथित हमले करने का आरोप है, जिसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी हुई थी।
बता दें कि, दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का विरोध प्रदर्शन चल रहा था। इसी दौरान वहां पर हालात बेकाबू हुए थे और हंगामा हुआ था। आरोप है कि, इस दौरान निशु आजाद के पिता के साथ मारपीट की गयी थी, जिसमें वो घायल हुए थे। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्वतंत्र भारद्वाज को आरोपी बनाते हुए गिरफ्तार किया था।
मामले की सुनवाई के दौरान पटियाला हाउस कोर्ट ने बचाव पक्ष की दलीलों को संज्ञान में लिया। दोनों पक्षों को सुनने के बाद, अदालत ने आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को फौरी राहत देते हुए तीन हफ्ते की अंतरिम जमानत मंजूर कर ली है। वहीं, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। अंतरिम जमानत की अवधि समाप्त होने के बाद अदालत इस मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही और निर्देश तय करेगी।