1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Swatantra Dev Singh ने अफसरों को लगाई फटकार ,कहा- पैसा कमाना बुरी बात नहीं, पर पूरी रकम डकारना गलत बात

Swatantra Dev Singh ने अफसरों को लगाई फटकार ,कहा- पैसा कमाना बुरी बात नहीं, पर पूरी रकम डकारना गलत बात

योगी सरकार (Yogi Government) में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) ने शनिवार को निरीक्षण के दौरान एक नहर में गंदगी मिलने पर अफसरों को फटकार लगाई है। उन्होंने कहा कि पूरा का पूरा पैसा डकार जाना ठीक नहीं। योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की मंत्रिपरिषद में जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह (Water Power and Flood Control Minister Swatantra Dev Singh) जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर झांसी के गरौठा में सिंचाई परियोजनाओं का निरीक्षण कर रहे थे।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) ने शनिवार को निरीक्षण के दौरान एक नहर में गंदगी मिलने पर अफसरों को फटकार लगाई है। उन्होंने कहा कि पूरा का पूरा पैसा डकार जाना ठीक नहीं। योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की मंत्रिपरिषद में जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह (Water Power and Flood Control Minister Swatantra Dev Singh) जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर झांसी के गरौठा में सिंचाई परियोजनाओं का निरीक्षण कर रहे थे।

पढ़ें :- असम के सीएम पर जमकर बरसीं प्रियंका गांधी, कहा-BJP में शामिल होते ही साफ हो गए सारे दाग

इस दौरान नहर में गंदगी मिलने पर वह आग बबूला हो गए। उन्होंने अफसरों को फटकार लगाते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि हर गरीब के खेत में पानी पहुंचे। पैसा कमाना बुरी बात नहीं है, लेकिन पूरा का पूरा पैसा डकार जाना बुरी बात है । इस मौके पर मौजूद अधिकारियों द्वारा यह कहे जाने पर कि वह इस संबंध में पता करते हैं, श्री सिंह भड़क उठे। उन्होंने कहा कि आप क्या पता करेंगे? देखिये क्या देखना है? करोड़ों रुपये आते हैं, लेकिन नहरों की सफाई नहीं हो पाती।

पढ़ें :- GST Collection : जीएसटी कलेक्शन में रिकॉर्ड तोड़ उछाल, अप्रैल में 2.10 लाख करोड़ रुपये पार

सुनिए भाजपाई मंत्री का प्रवचन, कैसे है ‘भ्रष्टाचार’ बिना कुछ काम, पूरा पैसा डकार गये ये है बुरी बात : अखिलेश यादव

जल शक्ति व बाढ़ नियंत्रण कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के वीडियो पर विपक्ष ने योगी सरकार पर तंज कसा है। सपा मुखिया और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने वीडियो को शेयर करते हुए ट्वीट कर लिखा कि सुनिए भाजपाई मंत्री का प्रवचन, कैसे है ‘भ्रष्टाचार’ बिना कुछ काम, पूरा पैसा डकार गये ये है बुरी बात।

पढ़ें :- रक्षा क्षेत्र में भारत को मिली एक और बड़ी कामयाबी, पनडुब्बी रोधी मिसाइल का हुआ सफल परीक्षण

सपा के प्रवक्ता आई पी सिंह ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट कर लिखा कि सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आज पूर्व मंत्री महेन्द्र सिंह के भ्रष्टाचार पर सवाल खड़े किए। भ्र्ष्टाचार हुआ नहरें तक साफ नहीं हुई। पैसा कमाना बुरी बात नहीं लेकिन पूरा बजट डकार जाना ठीक नहीं। ये बात उन्होंने सिंचाई विभाग के एक इंजीनियर से कही। इसका मतलब पीछे जमकर लूटपाट हुई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...