लखनऊ। यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर काफी खींचतान शुरू हो चुकी है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव की ओर से कांग्रेस को 26 विधानसभा सीटों का प्रस्ताव दिए जाने के बाद कांग्रेस की नाराजगी सामने आई है।
