डिजिटल डेस्क, पर्दाफाश। Samsung ने अब अपने इंटरनेट ब्राउजर को मोबाइल से आगे बढ़ाते हुए PC यूजर्स के लिए भी लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने Windows के लिए Samsung Browser पेश करने की घोषणा की है, जिससे यूजर्स को अब स्मार्टफोन जैसा ही ब्राउजिंग एक्सपीरिएंस कंप्यूटर पर भी मिलेगा।
