1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Tamil Nadu News : टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्लांट में धमाका, लगी भीषण आग, भारी नुकसान की आशंका

Tamil Nadu News : टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्लांट में धमाका, लगी भीषण आग, भारी नुकसान की आशंका

तमिलनाडु (Tamil Nadu) के कृष्णागिरी जिले (Krishnagiri District) के शनिवार को होसुर में स्थित टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के प्लांट में धमाका (Explosion in Tata Electronics plant) हुआ है। इस धमाके के चलते प्लांट के बड़े हिस्से में भीषण आग (Huge Fire) लग गई है।

By santosh singh 
Updated Date

कृष्णागिरी। तमिलनाडु (Tamil Nadu) के कृष्णागिरी जिले (Krishnagiri District) के शनिवार को होसुर में स्थित टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के प्लांट में धमाका (Explosion in Tata Electronics plant) हुआ है। इस धमाके के चलते प्लांट के बड़े हिस्से में भीषण आग (Huge Fire) लग गई है। आग से प्लांट में भारी नुकसान की आशंका है। आग प्लांट के सेलफोन मैन्युफैक्चरिंग सेक्शन (Cellphone Manufacturing Section) में लगी, जिसके बाद प्लांट के सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

आग से प्लांट में बड़े नुकसान की आशंका

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। आग से प्लांट को भारी नुकसान हुआ है। आग शनिवार सुबह साढ़े पांच बजे लगी। इसके बाद प्लांट से धुएं का गुबार उठता देखा गया। आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश की। आग कंपनी के केमिकल गोदाम में लगी, जो धीरे-धीरे प्लांट के अन्य हिस्सों में भी फैल गई।

घटना के समय काम कर रहे थे 1500 कर्मचारी

घटना के समय प्लांट में 1500 के करीब कर्मचारी काम कर रहे थे। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल सका है। टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने भी बयान जारी कर होसुर स्थित प्लांट में आग लगने की पुष्टि की है। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि आग लगने पर आपातकालीन प्रोटोकॉल का पालन किया गया और सभी कर्मचारियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की गई। आग लगने की वजह की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आग की घटना के चलते तीन कर्मचारियों को सांस संबंधी परेशानी हुई, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है। मौके पर भारी संख्या में पुलिसबल तैनात है।

पढ़ें :- सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को एसईएम कोर्ट से मिली जमानत, लिखित माफीनामे और शपथ पत्र के बाद रिहाई

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...