HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Tara Sutaria and Adar Jain Breakup: तारा-आदर ने अलग होने का लिया बड़ा फैसला, कई सालों से कर रहे एक दुसरे को डेट

Tara Sutaria and Adar Jain Breakup: तारा-आदर ने अलग होने का लिया बड़ा फैसला, कई सालों से कर रहे एक दुसरे को डेट

बॉलीवुड इंडस्ट्री दिल जुड़ना और टूटना दोनों बहुत आम बात है.  इनमें से कुछ ऐसे भी बॉलीवुड सितारें हैं जिन्होंने अपने रिश्ते को हमेशा प्राइवेट रखा. इस लिस्ट में मशहूर एक्ट्रेस तारा सुतारिया (Tara Sutaria) का नाम भी शामिल है. 

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Tara Sutaria and Adar Jain Breakup: बॉलीवुड इंडस्ट्री दिल जुड़ना और टूटना दोनों बहुत आम बात है.  इनमें से कुछ ऐसे भी बॉलीवुड सितारें हैं जिन्होंने अपने रिश्ते को हमेशा प्राइवेट रखा. इस लिस्ट में मशहूर एक्ट्रेस तारा सुतारिया (Tara Sutaria) का नाम भी शामिल है.

पढ़ें :- Aastha Shah Cannes Film Festival: बीमारी के चलते Aastha Shah को मिला कान्स फिल्म फेस्टिवल मौका, ग्रीन गाउन में एक्ट्रेस ने लूटी महफ़िल

अपनी छोटी-छोटी खुशियां सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर करना पसंद करती हैं। लेकिन आप में से कुछ ही लोग जानते होंगे कि, वह पिछले 4 साल से आदर जैन को डेट कर रही थी.

अब सुनने में आ रहा है कि उनकी राहें जुदा हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तारा सुतारिया (Tara Sutaria) और आदर जैन (Adar Jain) का अफेयर लंबे समय से चल रहा था. हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते पर कभी खुलकर बात नहीं की.

लेकिन, अब दोनों का ब्रेकअप हो चुका है हालांकि, ये रिश्ता गुड नोट पर खत्म किया गया है। दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। वहीं इस ब्रेकअप की वजह सामने नहीं आई.

जानकारी के मुताबिक, तारा और आदर (Tara and Aadar) ने फैसला किया है कि, ब्रेकअप के बाद भी दोनों एक दोस्त बनकर रहेंगे। ये खबर जैसा ही सामने तो कपल के फैंस काफी दुखी हो गए। आदर आर तारा फैंस की फेवरेट जोड़ी में से एक थी। दोनों का रिश्ता टूटने के बाद फैंस काफी हैरान हैं।

पढ़ें :- Ritesh Sidhwani Mother Funeral: फिल्म प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी की मां के निधन पर इंडस्ट्री में फैली शोक की लहर

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...