HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. Teacher Recruitment : लाखों रिक्तियों के बावजूद बीएड-बीटीसी कर भटक रहे हैं युवा, जानें किस राज्य में कितने पद खाली

Teacher Recruitment : लाखों रिक्तियों के बावजूद बीएड-बीटीसी कर भटक रहे हैं युवा, जानें किस राज्य में कितने पद खाली

शिक्षक बनने के उद्देश्य से देश में हर साल डेढ़ लाख से ज्यादा अभ्यार्थी बीएड (B.Ed) की पढ़ाई पूरी करते हैं और बीटीसी-डीएलएड अभ्यार्थी (BTC-DLED candidates) भी शिक्षक बनने की इच्छा से पढ़ाई पूरी करते हैं। लेकिन नौकरी न मिल पाने की वजह से बड़ी संख्या में युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। हालांकि कई प्रदेशों में शिक्षकों के लाखों पद खाली हैं।

By Abhimanyu 
Updated Date

Teacher Recruitment : शिक्षक बनने के उद्देश्य से देश में हर साल डेढ़ लाख से ज्यादा अभ्यार्थी बीएड (B.Ed) की पढ़ाई पूरी करते हैं और बीटीसी-डीएलएड अभ्यार्थी (BTC-DLED candidates) भी शिक्षक बनने की इच्छा से पढ़ाई पूरी करते हैं। लेकिन नौकरी न मिल पाने की वजह से बड़ी संख्या में युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। हालांकि कई प्रदेशों में शिक्षकों के लाखों पद खाली हैं।

पढ़ें :- Amazon Pay ICICI Bank Credit Card यूजर्स को झटका, 18 जून से रेंट पेमेंट पर नहीं मिलेगा रिवॉर्ड पॉइंट

संसद के मानसून सत्र में बुधवार को केंद्र सरकार (Central Government) की ओर से भी राज्यसभा (Rajyasabha) में जानकारी दी गयी कि साल 2020 से लेकर 2022 तक देश के सभी राज्यों में कक्षा एक से आठ तक शिक्षकों के लाखों पद खाली रह गए हैं। इसका मतलब है कि उन पदों पर भर्तियां ही नहीं की गई। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि देश में इतने सारे पद खाली होने बावजूद युवा बेरोजगार क्यों घूम रहे हैं। दूसरा सवाल यह है कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर केंद्र और राज्य सरकारें कब गंभीर होंगी।

शिक्षा मंत्रालय ने बुधवार को राज्यसभा में बताया की साल 2020 से लेकर 2022 तक देश के किन राज्यों में कक्षा एक से आठ तक शिक्षकों के कितने पद खाली हैं? यूपी, बिहार से लेकर राजस्थान तक, देश के लगभग सभी राज्यों में कक्षा एक से आठवीं तक के स्कूलों में शिक्षकों की ढ़ंग से भर्ती भी नहीं हुई है।

किस राज्य में कितने शिक्षक पद खाली 

उत्तर प्रदेश: शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक प्रदेश में साल 2022-23 कुल 5,79,622 पद थे, जिनमें से 4,53,594 पदों पर भर्ती हो चुकी है. जबकि 1,26,028 पद आज भी खाली पड़े हुए हैं। साल 2021 में जहां 2,65,805 पद खाली थे तो वहीं 2020-21 में ये आंकड़ा 1,94,998 तक था।

पढ़ें :- नरेंद्र मोदी ने किसानों को दिए थे तीन काले कानून, हम उनके लिए लेकर आ रहे हैं 3 संजीवनी : राहुल गांधी

बिहार: 2022-23 में कक्षा 1 से लेकर 8 कक्षा तक के शिक्षकों की वेकेंसी 5,92,541 है, लेकिन इसमें सिर्फ 4,05,332 पद ही भरे गए हैं। अभी भी 1,87,209 शिक्षकों का पद खाली हैं।

झारखंड: प्रदेश में साल 2022-23 में कक्षा एक से लेकर आठ तक शिक्षकों के 74,357 खाली रहे हैं। आंकड़ों के मुताबिक साल 2022-23 कुल में 1,86,865 पदों पर शिक्षकों की भर्ती करनी थी, जिनमें से 1,12,508 पदों पर भर्ती हो चुकी है। हालांकि खाली पदों की ये संख्या साल 2021 में 73,839 थी तो वहीं 2020-21 में ये आंकड़ा 75,527 तक था।

राजस्थान: केंद्र सरकार के मुताबिक राजस्थान में इस वक्त शिक्षकों के 25,369 पद खाली हैं। ये पद कक्षा एक से आठ तक के शिक्षकों के हैं। आंकड़ों के मुताबिक कक्षा एक से आठ तक के शिक्षकों के दो लाख 99 हजार 387 पद स्वीकृत हैं। वहीं, साल 2020-21 में  2,83,416 पद स्वीकृत थे। इनमें से 2,54,237 पद भरे हुए थे और 29 हजार 179 पद रिक्त थे।

पढ़ें :- राहुल गांधी की छवि खराब करने के लिए BJP ने खर्च किए करोड़ों रुपए, मोदी ने गिराई पीएम पद की गरिमा : प्रियंका गांधी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...