1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भाजपा सरकार न तो पुजारियों का मानदेय बढ़ा रही है न जनता के लिए सुविधाएं बस धन उगाही के नये-नये तरीके ढूंढ रही : अखिलेश यादव

भाजपा सरकार न तो पुजारियों का मानदेय बढ़ा रही है न जनता के लिए सुविधाएं बस धन उगाही के नये-नये तरीके ढूंढ रही : अखिलेश यादव

सपा सरकार के समय पुजारियों के लिए मानदेय दिया गया था व दर्शनार्थियों को कई सुविधाएं उपलब्ध थीं। आज भाजपा सरकार न तो पुजारियों का मानदेय बढ़ा रही है न जनता के लिए सुविधाएं बस धन उगाही के नये-नये तरीके ढूंढ रही है। भाजपा धर्म का बाज़ारीकरण कर आस्थाओं का शोषण न करे,जनता आक्रोशित है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भाजपा सरकार (BJP government) पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने सपा सरकार के दौरान पुजारियों के लिए मानदेय देने की बात कहते हुए भाजपा सरकार (BJP government) को घेरा है। उन्होंने कहा कि, भाजपा सरकार (BJP government) न तो पुजारियों का मानदेय बढ़ा रही है न जनता के लिए सुविधाएं बस धन उगाही के नये-नये तरीके ढूंढ रही है। इसके साथ ही उन्होंने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे में आ रही दरार पर भी सरकार को घेरते हुए सवाल उठाए हैं।

पढ़ें :- देशभर की डरी हुई जनता अपना वैक्सिनेशन सर्टिफिकेट निकालकर देख रही है उसे कौन सी वैक्सीन लगी है: अखिलेश यादव

पढ़ें :- कोविशील्ड वैक्सीन बनाने वाली कंपनी से बीजेपी ने चंदा वसूलकर जनता के जान की लगाई बाज़ी, मामले की हो न्यायिक जांच : अखिलेश यादव

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने ट्वीट कर लिखा है कि, सपा सरकार के समय पुजारियों के लिए मानदेय दिया गया था व दर्शनार्थियों को कई सुविधाएं उपलब्ध थीं। आज भाजपा सरकार न तो पुजारियों का मानदेय बढ़ा रही है न जनता के लिए सुविधाएं बस धन उगाही के नये-नये तरीके ढूंढ रही है। भाजपा धर्म का बाज़ारीकरण कर आस्थाओं का शोषण न करे,जनता आक्रोशित है।

पढ़ें :- UP News : धनंजय सिंह बरेली सेंट्रल जेल से रिहा,कहा मुझे फर्जी मुकदमे में हुई थी सजा

इसके साथ ही एक अन्य ट्वीट में अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने लिखा है कि, ‘भाजपा सरकार का भ्रष्टाचार से ऐसा करार है कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे में आ रही दरार ही दरार है। उच्च गुणवत्तावाले विकास कार्य करने के लिए भाजपा सरकार सपा को अपना सलाहकार बनाए और ये सीखे कि ऐसा एक्सप्रेसवे कैसे बनाया जाता है जहां भारी-भरकम जहाज़ भी उतारे जा सकते हैं।’

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...