1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. BJP दूसरी पार्टियों से नेताओं को खरीदने में व्यस्त, लेकिन आम आदमी बुनियादी जरूरतें भी पूरी नहीं कर पा रहा : कांग्रेस चीफ खड़गे

BJP दूसरी पार्टियों से नेताओं को खरीदने में व्यस्त, लेकिन आम आदमी बुनियादी जरूरतें भी पूरी नहीं कर पा रहा : कांग्रेस चीफ खड़गे

Opposition Political Crisis : देश के क्षेत्रीय दलों में सांसदों और विधायकों की टूट सियासत गरमायी हुई है। विपक्ष इसको लेकर सत्ताधारी एनडीए पर नेताओं को खरीदने और लोकतंत्र को खत्म करने का आरोप लगा रहा है। इस बीच, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी सरकार और बीजेपी पर हमला बोला है। खड़गे ने आरोप लगाया है कि बीजेपी दूसरी पार्टियों से नेताओं को खरीदने में व्यस्त है, लेकिन आम आदमी बुनियादी ज़रूरतें भी पूरी नहीं कर पा रहा है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- NALSAR Controversy: धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब मनन मिश्रा घिरे, BCI अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग पर CJP का हल्लाबोल

मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को एक्स पोस्ट में लिखा, “तेज़ी से घटती बचत और बढ़ती महंगाई, महंगाई की मार, टूटी उम्मीदें, असमानता, घटती वैश्विक साख और युवाओं में भारी आक्रोश! मोदी सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन के बोझ तले आम परिवार पिस रहे हैं!” उन्होंने आंकड़ा पेश करते हुए दावा किया है कि खुदरा महंगाई – 16 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुँच गयी है। खाद्य महंगाई – 4.78% के चलते थाली से टमाटर गायब हो गए हैं। मेडिकल महंगाई 15% से ज़्यादा है।

खड़गे के अनुसार, रुपये में भारी गिरावट आयी है। विदेशी निवेशकों ने दूरी बना ली है। वहीं, युवाओं के लिए नौकरी नहीं और बेरोज़गारी तेज़ी से बढ़ रही है। उन्होंने आगे लिखा, “BJP दूसरी पार्टियों से नेताओं की खरीद-फरोख्त में व्यस्त है, लेकिन आम आदमी बुनियादी ज़रूरतें भी पूरी नहीं कर पा रहा है!”

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...