1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मतदाता सूची के शुद्धिकरण का अभियान लोकतंत्र की मजबूती के लिए है पवित्र महायज्ञ: केशव मौर्य

मतदाता सूची के शुद्धिकरण का अभियान लोकतंत्र की मजबूती के लिए है पवित्र महायज्ञ: केशव मौर्य

देश के कई राज्यों में SIR की प्रक्रिया चल रही है। इसको लेकर विपक्षी दल के नेताओं की तरफ से लगातार सवाल भी उठाए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का इस पर बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि, मतदाता सूची के शुद्धिकरण का अभियान लोकतंत्र की मजबूती के लिए पवित्र महायज्ञ है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। देश के कई राज्यों में SIR की प्रक्रिया चल रही है। इसको लेकर विपक्षी दल के नेताओं की तरफ से लगातार सवाल भी उठाए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का इस पर बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि, मतदाता सूची के शुद्धिकरण का अभियान लोकतंत्र की मजबूती के लिए पवित्र महायज्ञ है।

पढ़ें :- अखिलेश यादव की राजनीति ने बार-बार गैर-जिम्मेदाराना रवैया दिखाया, तुष्टिकरण के वोट बैंक की राजनीति करना बन गई है उनकी पहचान: केशव मौर्य

दरअसल, उत्तर प्रदेश में 2027 में विधानसभा के चुनाव होने हैं। उससे पहले 2026 में पंचायत का चुनाव होना है। इससे पहले प्रदेश में SIR की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। SIR की प्रक्रिया पर विपक्ष के नेताओं की तरफ से सवाल उठाए जा रहे हैं। कांग्रेस के नेताओं ने इसको लेकर आज बड़ी बैठक की है। इस बैठक में कई सवाल उठाए गए हैं।

वहीं, केशव मौर्य ने कहा कि, SIR पर सवाल करने वाले जनता की नजर में स्वयं सवालों के घेरे में आ गए हैं। मतदाता सूची के शुद्धिकरण का अभियान लोकतंत्र की मजबूती के लिए पवित्र महायज्ञ है। SIR के बाद वहां के मतदाताओं में खुशी की लहर है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...