1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. एमपी के मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 14 हजार कैदियों की सजा में 60 दिन की छूट का किया ऐलान

एमपी के मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 14 हजार कैदियों की सजा में 60 दिन की छूट का किया ऐलान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेश कैदियों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। अब एमपी के 14 हजार कैदियों की सजा में 60 दिन की छूट दी जायेगी। यह सौगात दे कर यहां के सीएम ने अपने जेल में बंद कैदियों के लिये राहत का काम किया है

By Sudha 
Updated Date

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेश कैदियों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। अब एमपी के 14 हजार कैदियों की सजा में 60 दिन की छूट दी जायेगी। यह सौगात दे कर यहां के सीएम ने अपने जेल में बंद कैदियों के लिये राहत का काम किया है। बतादें कि इस समय मध्य प्रदेश में 21 हजार दंडित कैदियों में से 14 हजार को सजा में 60 दिन की छूट दी जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर यह महत्वपूर्ण घोषणा की थी। यह छूट केवल उन कैदियों पर लागू होगी जो भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और जेल नियमों के तहत पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं और जिनका आचरण संतोषजनक रहा है।

पढ़ें :- “सेवा भारती ने स्कूली बच्चों में जगाई जागरूकता—बाल विवाह रोकने का दिया सशक्त संदेश”

वहीं इसके अलावा गंभीर अपराधों में लिप्त व आतंकवाद, यौन अपराध और हत्या जैसे अपराधों के दोषियों को यह लाभ नहीं मिलेगा। मुख्यमंत्री ने जेल विभाग को रिहाई प्रक्रिया को पूरी तरह से पारदर्शिता और सुरक्षित रखते हुए कार्य को पूरा करने का आदेश ​ दिये गये हैं। वहीं इस छूट का लाभ ऐसे सौ कैदियों को मिलेगा, जिनकी सजा 60 दिन से कम रह गई हो। मुख्यमंत्री के इस ऐलान ने कैदियों के लिये राहत का काम किया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...