डॉ. प्रियंका मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, सशक्त नारी, सशक्त राष्ट्र! “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान के 11 वर्ष पूर्ण होना केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि समाज की सोच में आए ऐतिहासिक परिवर्तन का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी और प्रेरणादायी नेतृत्व में यह पहल नारी सम्मान, समानता और अवसरों की नई परिभाषा बन चुकी है।
लखनऊ। ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के 11 वर्ष पूर्ण होने पर उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ प्रियंका मौर्य का बयान आया है। उन्होंने कहा कि, यह 11 वर्षों की यात्रा एक ऐसे भारत की मजबूत नींव है, जहां हर बेटी को सपने देखने और उन्हें साकार करने का पूरा अधिकार है। नारी शक्ति के उत्थान से ही आत्मनिर्भर, समावेशी और विकसित भारत का निर्माण संभव है।
डॉ. प्रियंका मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, सशक्त नारी, सशक्त राष्ट्र! “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान के 11 वर्ष पूर्ण होना केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि समाज की सोच में आए ऐतिहासिक परिवर्तन का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी और प्रेरणादायी नेतृत्व में यह पहल नारी सम्मान, समानता और अवसरों की नई परिभाषा बन चुकी है।
सशक्त नारी, सशक्त राष्ट्र!
“बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान के 11 वर्ष पूर्ण होना केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि समाज की सोच में आए ऐतिहासिक परिवर्तन का प्रतीक है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के दूरदर्शी और प्रेरणादायी नेतृत्व में यह पहल नारी सम्मान, समानता और अवसरों की… pic.twitter.com/6z8WO71paN
— Dr. Priyanka Maurya (@dpriyankamaurya) January 22, 2026
पढ़ें :- जो अपने परिवार की महिलाओं का सम्मान नहीं कर सकते वो और किसका करेंगे...रोहिणी आचार्य मामले में डॉ. प्रियंका मौर्य ने लालू परिवार को घेरा
आज हमारी बेटियां शिक्षा, विज्ञान, खेल, प्रशासन, उद्यमिता और हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा, परिश्रम और आत्मविश्वास से भारत का गौरव बढ़ा रही हैं। यह 11 वर्षों की यात्रा एक ऐसे भारत की मजबूत नींव है, जहाँ हर बेटी को सपने देखने और उन्हें साकार करने का पूरा अधिकार है। नारी शक्ति के उत्थान से ही आत्मनिर्भर, समावेशी और विकसित भारत का निर्माण संभव है। आइए, मिलकर इस परिवर्तन की इस प्रेरक यात्रा को और आगे बढ़ाएं।