1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. तानाशाह मोदी सरकार याद रखे, हर कदम पर आदिवासियों के साथ हैं, हम उनके अधिकार छिनने नहीं देंगे : राहुल गांधी

तानाशाह मोदी सरकार याद रखे, हर कदम पर आदिवासियों के साथ हैं, हम उनके अधिकार छिनने नहीं देंगे : राहुल गांधी

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने जनसंसद में सिंगरौली से आए आदिवासी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर, उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि आदिवासियों के लिए ज़मीन उनकी मां है। जंगल उनके लिए केवल पेड़ नहीं हैं, उसमें उनकी आस्था बसती है। उनकी रोज़ी-रोटी, उनकी संस्कृति, उनका अस्तित्व-सब कुछ जंगलों से जुड़ा है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली: लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने जनसंसद में सिंगरौली से आए आदिवासी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर, उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि आदिवासियों के लिए ज़मीन उनकी मां है। जंगल उनके लिए केवल पेड़ नहीं हैं, उसमें उनकी आस्था बसती है। उनकी रोज़ी-रोटी, उनकी संस्कृति, उनका अस्तित्व-सब कुछ जंगलों से जुड़ा है।

पढ़ें :- प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रपति मुर्म और राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने आशा भोसले के निधन में व्यक्त किया शोक

पढ़ें :- Video : संसद परिसर में पीएम मोदी और राहुल गांधी हुए आमने-सामने, दोनों नेता बातचीत करते आए नजर

लेकिन मोदी सरकार अडानी जैसे मित्रों के फायदे के लिए आदिवासी समाज के अधिकार छीन रही है, उनके जंगल और जमीनों पर कब्जा कर रही है, उन्हें प्रताड़ित कर रही है। राहुल गांधी ने कहा कि ये तानाशाह सरकार याद रखे, हम हर कदम पर आदिवासियों के साथ हैं, उनके अधिकार छिनने नहीं देंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...