1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Bade Miyan Chhote Miyan Trailer: रिलीज हुआ अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का धमाकेदार ट्रेलर

Bade Miyan Chhote Miyan Trailer: रिलीज हुआ अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का धमाकेदार ट्रेलर

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और टाइगर श्राफ की अपकमिंग फिल्म बड़े मियां छोटे मियां का जबरदस्त ट्रेलर आज मंगलवार को रिलीज हो चुका है फैंस को अब फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Bade Miyan Chhote Miyan Trailer: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और टाइगर श्राफ की अपकमिंग फिल्म बड़े  मियां छोटे मियां का जबरदस्त ट्रेलर आज मंगलवार को रिलीज हो चुका है फैंस को अब फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है।

पढ़ें :- Bhooth Bangla Trailer : 'भूत बंगला' का ट्रेलर रिलीज, अपने पुराने अंदाज में लौट आए हैं अक्षय कुमार

अक्षय और टाइगर की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां का जबरदस्त ट्रेलर फैंस को खूब पसंद आ रहा है। फिल्म का ट्रेलर बेहद ही दिलचस्प है। इसमें अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ अपना अलग ही लेवल का एक्शन करते दिख रहे हैं।

ट्रेलर 3.28 मिनट का पूरा ट्रेलर बम धमाके और गोलीबारी के साथ-साथ दमदार एक्शन से भरा हुआ है। अक्षय कुमार और टाइगर श्राफ देश के उस दुश्मन को खत्म करने निकले हैं, जिसकी कोई पहचान नहीं है और ना ही कोई अता-पता और यह देश का दुश्मन हिंदुस्तान की तबाही का सपना लिए बैठा है। जब सारी फौज नाकाम हो जाती है, तब इस जोड़ी को इस दुश्मन का पता लगाने के लिए बुलाया जाता है। आगे क्या होता है, यह तो पूरी फिल्म के रिलीज होने के बाद ही मालूम पड़ेगा।

फिल्म में अक्षय कुमार औऱ टाइगर श्राफ के साथ अलाया एफ और मनुषी छिल्लर भी नजर आने वाली हैं। फिल्म 10 अप्रैल 2024 को रिलीज हो जाएगी। आज ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान फिल्म के निर्माता जैकी भगनानी ने अक्षय के काम को लेकर डेडिकेशन के बारे में खुलकर बात की।

पढ़ें :- पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के चलते Air India ने 31 मई तक नई दिल्ली-तेल अवीव की उड़ानें निलंबित, इजराइल जाने वाले यात्रियों पर असर

एक्शन से भरपूर इस फिल्म के सीन्स के बारे में बात करते हुए जैकी ने उस समय को याद किया जब ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार के पैर में चोट लग गई थी। उन्होंने कहा, “बड़े मियां छोटे मियां’ की शूटिंग के दौरान अक्षय सर के पैर में चोट लग गई, लेकिन उन्होंने फिर भी फिल्म की शूटिंग पूरी की।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...