29 मार्च को न्याय के देवता शनि महाराज राशि का परिवर्तन करेंगे। ज्योतिषियों केे अनुसार 29 मार्च को शनिश्चरी अमावस्या भी है और इसी दिन शनि महाराज राशि का परिवर्तन कर गुरू की राशि मीन में गोचर करेंगे। ज्योतिषियों के अनुसार यह राशि परिवर्तन सभी पर अलग अलग असर डालेगा।
मेष राशि: आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। भूमि और वाहन की खरीदारी के योग बनेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
वृषभ राशि: कार्यों की व्यस्तता रहेगी। खर्चे बढ़ेंगे। वैवाहिक जीवन में छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। उधार देने से बचें।
मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों को शनिदेव बेहद शुभ फल देंगे। लंबे समय से अटके हुए कार्य सफल होंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रह सकता है।
कर्क राशि: पारिवारिक जीवन में गृह-क्लेश बढ़ सकता है। इस दौरान किसी को उधार देने से बचें। आय के नए स्रोत बनेंगे, लेकिन खर्चों की अधिकता से मन परेशान रह सकता है।
सिंह राशि: सिंह राशि वालों पर शनिदेव की विशेष कृपा होगी। सभी कार्यों में अपार सफलता मिलेगी। भूमि और वाहन का सुख प्राप्त होगा। घर में धार्मिक कार्यों का आयोजन हो सकता है।
कन्या राशि: पारिवारिक अशांति बढ़ सकती है। मन अशांत रहेगा। अज्ञात भय से मन परेशान रह सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।
तुला राशि: संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। परिजनों का सहयोग मिलेगा। ऑफिस में कार्यों की प्रशंसा होगी। धन आगमन के नए मार्ग प्रशस्त होंगे।
वृश्चिक राशि: शत्रु परास्त होंगे। कानूनी मामलों में जीत हासिल होगी। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी।
धनु राशि: पारिवारिक कलह बढ़ेगी।ऊर्जा और उत्साह से लबरेज रहेंगे। लंबे समय से अटके हुए कार्य सफल होंगे। अज्ञात भय को लेकर मन परेशान रह सकता है।
मकर राशि: शनि के राशि परिवर्तन से मकर राशि वालों को बेहद शुभ फल मिलेंगे। ऑफिस में उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा।
कुंभ राशि: काम के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे। कानूनी मामलों में विजयी मिलेगी। दान-पुण्य के कार्यों शामिल होंगे। करियर में सफलता मिलेगी। नौकरी में तरक्की के कई अवसर मिलेंगे।
मीन राशि: सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अचानक से धन लाभ के योग बनेंगे। आय के नए स्रोत बनेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में जीत हासिल होगी। कार्यक्षेत्र में करियर ग्रोथ के अवसर मिलेंगे।