1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. साउथ इंडस्ट्री के इस सुपर स्टार की अचानक बिगड़ी तबियत, हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती

साउथ इंडस्ट्री के इस सुपर स्टार की अचानक बिगड़ी तबियत, हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती

साउथ इंडस्ट्री के सुपर स्टार मोहनलाल (South superstar Mohanlal )को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उनकी अचानक तबियत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुपरस्टार मोहनलाल को सांस लेने में परेशानी और तेज फीवर के साथ मांसपेशियों में दर्द की परेशानी के चलते अमृता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

पढ़ें :- फिल्म तेरा यार हूं मैं की रिलीज डेट आई सामने, अभिनेता इंद्र कुमार कर रहे डेब्यू, परेश रावल दिखेंगे मुख्य रोल में

साउथ सुपर स्टार मोहनलाल (South superstar Mohanlal )की हेल्थ अपडेट देते हुए हॉस्पिटल के डॉक्टर की तरफ से एक्स अकाउंट पर एक आधिकारिक बयान जारी किया है। जिसमें लिखा है, ‘यह प्रमाणित किया जाता है कि मैंने श्री मोहनलाल, 64 वर्षीय पुरुष, एमआरडी नंबर 1198168 की जांच की है, उन्हें तेज बुखार, सांस लेने में मुश्किल और मायाल्जिया की शिकायत है। उन्हें वायरल श्वसन संक्रमण होने का संदेह है। उन्हें 5 दिनों के आराम के साथ दवाएं लेने और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचने की सलाह दी गई है।

पढ़ें :- Ghooskhor Pandat Row : फिल्ममेकर नीरज पांडे ने 'घूसखोर पंडित' टाइटल लिया वापस, सुप्रीम कोर्ट में याचिका का निपटारा

सुपर स्टार मोहनलाल (South superstar Mohanlal )के हॉस्पिटल में भर्ती होने की खबर उनके फैंस को परेशान कर रही है। लोग अपने फेवरेट एक्टर के लिए दुआ कर रहे हैं। हालांकि चिंता की कोई बात नहीं की है। सुपर स्टार मोहनलाल धीरे-धीरे इस समस्या से उबर रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...