1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पत्नी को भतीजे के साथ आपत्तिजनक हालत में देख पति के उड़े होश, फिर उसने किया ऐसा काम जिसे देख हैरान रह गए लोग

पत्नी को भतीजे के साथ आपत्तिजनक हालत में देख पति के उड़े होश, फिर उसने किया ऐसा काम जिसे देख हैरान रह गए लोग

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख पति के होश उड़ गए। इसके बाद पति ने पत्नी और प्रेमी को थाने में बुलाया और पुलिस के सामने ही अपने तीन बच्चों और पत्नी को उसके प्रेमी को सौंप दिया।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख पति के होश उड़ गए। इसके बाद पति ने पत्नी और प्रेमी को थाने में बुलाया और पुलिस के सामने ही अपने तीन बच्चों और पत्नी को उसके प्रेमी को सौंप दिया।

पढ़ें :- श्रीकृष्ण विवाद थमा नहीं, अब धीरेंद्र शास्त्री राम पर ये क्या बोल गए, अखिलेश बोले- इसके राजनीतिक आकाओं को होगा ये मंजूर , हमें अंश मात्र भी स्वीकार्य नहीं

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव में रहने वाला शख्स जानता था कि उसकी पत्नी का संबंध रिश्ते में भतीजा लगने वाले युवक के साथ है। महिला प्रेमी की रिश्ते में चाची गती है। प्रेमी युवक का घर भी पास में ही था। आये दिन मिलना होता रहता था। ऐसे में दोनो करीब आ गए।

एक दिन पति अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में देख लिया और रंगे हाथों पकड़ लिया ये देख एक पल के लिए पत्नी और उसका प्रेमी डर गए। मगर पति कोई हंगामा खड़ा नहीं किया और ना ही दोनो से कोई वाद विवाद किया। वह सीधे थाने गया र वहां पत्नी और प्रेमी को बुला लिया।

थाने में पति ने अपनी पत्नी और तीनों बच्चों का हाथ प्रेमी के हाथ में सौंप दिया और खुद को पूरी तरह रिश्ते से अलग कर दिया। इतना ही नहीं आखिर में उसने पत्नी और उसके प्रेमी को शुभकामनाएं भी दी। पुलिस को पूरे मामले की और अपने फैसले की लिखित जानकारी दी। इस घटना से पूरे इलाके में लोग हैरान है।

पढ़ें :- IOA Elections : सिंधू और मीराबाई आईओए एथलीट आयोग के चुने गए सदस्य, 10 खिलाड़ियों का निर्विरोध चयन
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...