Oppo K14X 5G India Launch Date : पिछले हफ़्ते ही ओपो ने पुष्टि की थी कि उसका एक नया K सीरीज़ स्मार्टफोन भारत में एक नया K सीरीज़ स्मार्टफोन लॉन्च होगा। तब ब्रांड ने फोन के नाम और लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया था, लेकिन अब इसकी पुष्टि हो गई है। देश में पेश होने वाला अपकमिंग डिवाइस Oppo K14X 5G होगा। ये 10 फरवरी को दोपहर 12 बजे भारत में Flipkart पर लॉन्च होगा।

Flipkart की माइक्रोसाइट के अनुसार, अपकमिंग Oppo K14X 5G में 6500mAh की बैटरी होगी जो 45W SuperVOOC फ्लैश चार्ज को सपोर्ट करेगी। इसके साथ ही, Flipkart की माइक्रोसाइट से 1125 निट्स की पीक ब्राइटनेस वाला 120Hz LCD डिस्प्ले और 50MP का मेन कैमरा सेंसर भी कन्फर्म हो गया है। कंपनी इस फोन को एक एंड्योरेंस पावरहाउस बता रहा है, और अगर आपको कोई मैन्युफैक्चरिंग या क्वालिटी की समस्या आती है, तो इस पर 30 दिन की रिप्लेसमेंट वारंटी मिलेगी। हालांकि, यह साफ तौर पर बताया गया है कि इसमें इंसान की गलती से कोई नुकसान नहीं होना चाहिए।
लिस्टिंग में इसका डिज़ाइन भी दिखाया गया है और पर्पल और ब्लू कलर ऑप्शन भी सामने आए हैं। माइक्रोसाइट पर दिखाए गए स्पेसिफिकेशन्स और डिज़ाइन आज चीन में लॉन्च हुए Oppo A6V स्मार्टफोन जैसे ही दिखते हैं। माना जा रहा है कि K14X 5G में भी Dimensity 6300 SoC हो सकता है। फिलहाल, ये अभी कन्फर्म नहीं हुआ है, जिसकी पुष्टि लॉन्च के समय हो जाएगी।