1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में भारतीय सेना ने मुठभेड़ में जैश के दो आतंकियों को किया ढेर

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में भारतीय सेना ने मुठभेड़ में जैश के दो आतंकियों को किया ढेर

जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के बसंतगढ़ क्षेत्र (Basantgarh Area) के किया गांव के जंगलों में मंगलवार शाम सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। सूचना के अनुसार, सेना और सुरक्षाबलों को इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली थी।

By संतोष सिंह 
Updated Date

 बसंतगढ़। जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के बसंतगढ़ क्षेत्र (Basantgarh Area) के किया गांव के जंगलों में मंगलवार शाम सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। सूचना के अनुसार, सेना और सुरक्षाबलों को इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली थी। इसके बाद सीआरपीएफ (CRPF), व्हाइट नाइट कोर (White Knight Corps), जम्मू-कश्मीर पुलिस (Jammu and Kashmir Police) और अन्य सुरक्षा बलों ने मिलकर ऑपरेशन किया नामक अभियान शुरू किया।

पढ़ें :- लश्कर के बड़े नेटवर्क का अंत: 16 साल से फरार आतंकी समेत पांच गिरफ्तार, तीन राज्यों में छापेमारी

सुरक्षाबलों ने इलाके को पूरी तरह घेर लिया और आतंकियों से संपर्क साधा। करीब 20 मिनट तक चली फायरिंग में दो आतंकियों को सफलतापूर्वक बेअसर कर दिया गया। मुठभेड़ के दौरान आतंकियों ने भागने का प्रयास किया।

पढ़ें :- Ganderbal Encounter Controversy: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गांदरबल मुठभेड़ की मजिस्ट्रेट जांच के दिए आदेश

सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, रामनगर, बसंतगढ़ और बिलावर के जंगलों में अभी भी आतंकियों की मौजूदगी की आशंका है, और इलाके पर निगरानी जारी है। ऑपरेशन में सुरक्षा बलों की सटीक रणनीति, उच्च स्तर का पेशेवर समन्वय और क्षेत्रीय नियंत्रण की सराहना की जा रही है।ऑपरेशन के सफल समापन के बाद इलाके में सुरक्षा बलों की सतत निगरानी जारी है, ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते रोका जा सके।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...