1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. श्रीराम यंत्र की स्थापना हर सनातन धर्मावलंबी व सच्चे भारतीय को कर देता है आनंद से विभोर: सीएम योगी

श्रीराम यंत्र की स्थापना हर सनातन धर्मावलंबी व सच्चे भारतीय को कर देता है आनंद से विभोर: सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने कहा, वर्तमान में विश्व के अनेक भागों में युद्ध चल रहे हैं, अव्यवस्था और असुरक्षा का वातावरण है। जबकि यहां श्री अयोध्या धाम में हम सभी भयमुक्त होकर माननीय राष्ट्रपति जी के अभिवादन तथा श्रीराम यंत्र स्थापना के इस पावन अवसर पर सहभागी बनते हुए ‘राम राज्य’ की अनुभूति कर रहे हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अयोध्या पहुंची, जहां उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रीराम यंत्र की प्रतिष्ठापना की। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य लोग मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में प्रदेशवासियों नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही कहा, सरयू मैया अयोध्या धाम को पवित्र करते हुए अपने निर्मल जल से पूरे क्षेत्र को पवित्र करती हैं।

पढ़ें :- Video-अखिलेश यादव, बोले-भाजपा का रिकॉर्ड ब्रेकिंग भ्रष्टाचारी काम, 20 करोड़ का पुल 20 घंटे भी नहीं चला, सरकार बताए जवाबदेही किसकी ?

इसके साथ ही कहा, अब अयोध्या के बारे में हम यह कह सकते हैं, जिसके विषय में प्रभु श्रीराम ने स्वयं अपनी वाणी में कहा है… ‘अवधपुरी सम प्रिय नहिं सोऊ, यह प्रसंग जानइ कोउ कोऊ। जन्मभूमि मम पुरी सुहावनि, उत्तर दिसि बह सरजू पावनि।’ जो आस्था 500 वर्षों तक निरंतर बनी रही, तमाम विप्लवों को झेलते हुए भी कभी रुकी नहीं, कभी डिगी नहीं, कभी झुकी नहीं, आज वही आस्था अयोध्या के इस दिव्य स्वरूप में साकार रूप में हमारे सामने है।

मुख्यमंत्री ने कहा, वर्तमान में विश्व के अनेक भागों में युद्ध चल रहे हैं, अव्यवस्था और असुरक्षा का वातावरण है। जबकि यहां श्री अयोध्या धाम में हम सभी भयमुक्त होकर माननीय राष्ट्रपति जी के अभिवादन तथा श्रीराम यंत्र स्थापना के इस पावन अवसर पर सहभागी बनते हुए ‘राम राज्य’ की अनुभूति कर रहे हैं। भारत इसलिए बना है क्योंकि हमारे ऋषि-मुनियों की तपस्या, अन्नदाता किसानों के परिश्रम, कारीगरों की उद्यमिता और भारत की आस्था ने सदैव ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को बनाए रखा है।

आज श्रीराम जन्मभूमि के इस यज्ञ की पूर्णाहुति के कार्यक्रम से जुड़कर न केवल आप, न केवल हम, न केवल उत्तर प्रदेशवासी, बल्कि देश और दुनिया में जहां कहीं भी सनातन धर्मावलंबी हैं, उन सभी के मन में अपार आनंद की अनुभूति हो रही होगी। उत्तर प्रदेश में गत वर्ष 2025 में 156 करोड़ श्रद्धालु एवं पर्यटक प्रदेश के आध्यात्मिक और धार्मिक स्थलों की यात्रा के लिए आए।
दुनिया के किसी भी देश की आबादी से भी अधिक संख्या में श्रद्धालु श्रीराम जन्मभूमि, श्री काशी विश्वनाथ धाम, प्रयागराज महाकुंभ तथा मथुरा-वृंदावन में दर्शन के लिए पहुंचे।

उन्होंने आगे कहा, प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व-मार्गदर्शन में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन, श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा, रामदरबार के पवित्र विग्रह की स्थापना, ध्वजा आरोहण और आज श्रीराम यंत्र की स्थापना का कार्यक्रम हर सनातन धर्मावलंबी व सच्चे भारतीय को आनंद से विभोर कर देता है और यही भारत की आस्था है।

पढ़ें :- अयोध्या पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू: राम लला के दर्शन-पूजन किया,CM योगी बोले-राम मंदिर का निर्माण 500 वर्षों के संघर्ष का है परिणाम

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...