HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. ‘The Kashmir Files’ ऑस्कर 2023 पहली लिस्ट में शामिल, विवेक अग्निहोत्री ने इस गुडन्यूज को किया शेयर

‘The Kashmir Files’ ऑस्कर 2023 पहली लिस्ट में शामिल, विवेक अग्निहोत्री ने इस गुडन्यूज को किया शेयर

साल 2022 की सबसे चर्चित फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' (The Kashmir Files) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। विवेक अग्निहोत्री के डायेरक्शन में बनी इस फिल्म को ऑस्कर्स 2023 (Oscar 2023) के लिए शॉर्टलिस्ट कर लिया गया है। ये भारत से ऑस्कर्स में सलेक्ट हुई 5 फिल्मों में से एक है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

मुंबई। साल 2022 की सबसे चर्चित फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri)  के डायेरक्शन में बनी इस फिल्म को ऑस्कर्स 2023 (Oscar 2023) के लिए शॉर्टलिस्ट कर लिया गया है। ये भारत से ऑस्कर्स में सलेक्ट हुई 5 फिल्मों में से एक है। मूवी के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri)  ने सोशल मीडिया पर इस गुडन्यूज (Good News)को शेयर किया है।

पढ़ें :- नरेंद्र मोदी ने किसानों को दिए थे तीन काले कानून, हम उनके लिए लेकर आ रहे हैं 3 संजीवनी : राहुल गांधी

ऑस्कर्स 2023 (Oscar 2023)  के लिए शॉर्टलिस्ट हुई द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) ने मूवी द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) से जुड़े सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया है। इतना ही नहीं द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) के एक्टर्स में शामिल पल्लवी जोशी, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार और अनुपम खेर सभी बेस्ट एक्टर्स कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट हुए हैं। डायरेक्टर के मुताबिक, ये बस शुरूआत है। अभी तो काफी आगे जाना है।

पढ़ें :- राहुल गांधी की छवि खराब करने के लिए BJP ने खर्च किए करोड़ों रुपए, मोदी ने गिराई पीएम पद की गरिमा : प्रियंका गांधी

द कश्मीर फाइल्स ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई थी धूम

फिल्म द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) 11 मार्च 2022 को रिलीज हुई थी। ये मल्टीस्टारर मूवी थी। जिसमें मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी अहम रोल में थे। विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) के निर्देशन में बनी इस फिल्म पर काफी विवाद हुआ था। राजनेताओं ने भी द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) पर निशाना साधा था। इसे प्रोपेगेंडा फिल्म का टैग मिला। द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) 1990 में कश्मीर पंडितों के साथ हुए जुल्मों की कहानी दिखाती है। फिल्म ने चाहे खूब कंट्रोवर्सी क्रिएट की, मगर इसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया था। कम बजट में बनी मूवी द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) ने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की। इसने भारत में 252 करोड़ का और वर्ल्डवाइड मार्केट में 341 करोड़ का कलेक्शन किया।

पढ़ें :- नरेंद्र मोदी को तीसरी बार बनाइए पीएम, 6 महीने में PoK होगा भारत का : सीएम योगी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...