1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ‘2 जून को 2 जून की रोटी के संघर्ष’ का प्रदर्शन सच में चिंतनीय, अखिलेश यादव ने योगी सरकार साधा निशाना

‘2 जून को 2 जून की रोटी के संघर्ष’ का प्रदर्शन सच में चिंतनीय, अखिलेश यादव ने योगी सरकार साधा निशाना

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सोमवार को एक्स पर वीडियो शेयर लिखा कि प्रयागराज में शिक्षा चयन बोर्ड (Education Selection Board in Prayagraj) के सामने बेसिक शिक्षक (Basic Teacher) के अभ्यर्थियों और लखनऊ के इको गार्डन (Eco Garden) में प्रदेश भर के शिक्षामित्रों के ‘2 जून को 2 जून की रोटी के संघर्ष’ का प्रदर्शन सच में चिंतनीय है, क्योंकि एक तरफ 7 सालों से शिक्षा चयन बोर्ड की बेसिक शिक्षकों (Basic Teacher) की वैकेंसी नहीं आई है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सोमवार को एक्स पर वीडियो शेयर लिखा कि प्रयागराज में शिक्षा चयन बोर्ड (Education Selection Board in Prayagraj) के सामने बेसिक शिक्षक (Basic Teacher) के अभ्यर्थियों और लखनऊ के इको गार्डन (Eco Garden) में प्रदेश भर के शिक्षामित्रों के ‘2 जून को 2 जून की रोटी के संघर्ष’ का प्रदर्शन सच में चिंतनीय है, क्योंकि एक तरफ 7 सालों से शिक्षा चयन बोर्ड की बेसिक शिक्षकों (Basic Teacher) की वैकेंसी नहीं आई है। वहीं दूसरी तरफ़ शिक्षा मित्रों को मात्र 11 महीने ही वेतन मिलता है और वो भी केवल 10 हज़ार प्रति माह।

पढ़ें :- चिराग पासवान या निशांत कुमार कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री, दोनों दलों के विधायक ने रखी अपनी मांग

उन्होंने कहा कि शिक्षामित्र जानते हैं कि रोटी को थाली की तरह बजाने से आवाज़ नहीं आती है, इसीलिए वो ‘सोती सरकार’ को जगाने के लिए गुहार-पुकार का भी सहारा ले रहे हैं। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने कहा कि केवल परिवारवाले ही ये जानते हैं कि चंद पैसों में परिवार चलाना कितना मुश्किल होता है? हम हर शिक्षामित्र और उनके परिवार के साथ हैं। शिक्षक कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा।

पढ़ें :- कोविड-19 वैक्सीन दुष्प्रभाव पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, कहा- केंद्र मुआवजा नीति बनाए, ताकि पीड़ितों को गंभीर नुकसान होने पर मिल सके राहत

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...