1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Realme 16 5G स्मार्टफोन BIS सर्टिफिकेशन पर हुआ स्पॉट! भारत में जल्द लॉन्च होने के मिले संकेत

Realme 16 5G स्मार्टफोन BIS सर्टिफिकेशन पर हुआ स्पॉट! भारत में जल्द लॉन्च होने के मिले संकेत

Realme 16 5G Spotted on BIS Certification : स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी (Realme) ने हाल ही में वियतनाम में अपने नए डिवाइस Realme 16 5G लॉन्च किया है। अब इसे इंडियन BIS सर्टिफिकेशन पर देखा गया है। जिससे कन्फर्म हो गया है कि यह डिवाइस जल्द ही भारत में लॉन्च होगा। संबंधित मॉडल के तहत BIS सर्टिफिकेशन में मॉडल नंबर "RMX5171" दिखाया गया है, जिसमें ब्रांड का नाम "Realme" लिखा है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Realme 16 5G Spotted on BIS Certification : स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी (Realme) ने हाल ही में वियतनाम में अपने नए डिवाइस Realme 16 5G लॉन्च किया है। अब इसे इंडियन BIS सर्टिफिकेशन पर देखा गया है। जिससे कन्फर्म हो गया है कि यह डिवाइस जल्द ही भारत में लॉन्च होगा। संबंधित मॉडल के तहत BIS सर्टिफिकेशन में मॉडल नंबर “RMX5171” दिखाया गया है, जिसमें ब्रांड का नाम “Realme” लिखा है।

पढ़ें :- T20 WC Warm Up Matches : कल से खेले जाएंगे टी20 वर्ल्ड कप के वार्मअप मैच, जानें- कब-कहां देख पाएंगे भारत के मुकाबले

BIS सर्टिफिकेशन में ग्रांट की तारीख 14 जनवरी 2026 है, जो इसके इंडियन लॉन्च की ओर इशारा करती है। हालांकि BIS सर्टिफिकेशन में नाम लिस्टेड नहीं है, लेकिन पहले की लीक्स में Realme 16 5G के इंडियन वेरिएंट के मेमोरी और कलर ऑप्शन के साथ मॉडल नंबर RMX5171 का भी ज़िक्र किया था। इसके अलावा, यही मॉडल नंबर Google Play Console की सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में Realme 16 5G नाम से लिस्टेड है, जिससे इस बात की पुष्टि होती है कि यह मॉडल नंबर Realme 16 5G का है।

माना जा रहा है कि भारत में लॉन्च होने वाला वेरिएंट, वियतनाम में पहले ही लॉन्च हो चुके डिवाइस के स्पेसिफिकेशन शीट के साथ आएगा। भारतीय वेरिएंट दो मेमोरी ऑप्शन (8GB/128GB और 12GB/256GB) में उपलब्ध होने की उम्मीद है। यह दो कलर ऑप्शन- एयर ब्लैक और एयर व्हाइट में आ सकता है। वियतनाम में इसे दो कलर ऑप्शन- स्वान व्हाइट और ब्लैक क्लाउड में लॉन्च किया गया था। जहां तक ​​भारत में लॉन्च टाइमलाइन को लेकर कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं है। अनुमान है कि Realme इसे फरवरी या मार्च में लॉन्च कर सकता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...