1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ में अचानक बदला मौसम का मिजाज, गरज-चमक के साथ हुई झमाझम बारिश ने बढ़ाई ठंड

लखनऊ में अचानक बदला मौसम का मिजाज, गरज-चमक के साथ हुई झमाझम बारिश ने बढ़ाई ठंड

यूपी की राजधानी लखनऊ और पूरे अवध क्षेत्र में मंगलवार सुबह मौसम ने अचानक पलटी मार लिया है। सुबह से ही आसमान में काले घने बादल छा गए और कुछ ही देर में बूंदाबांदी शुरू हो गई। धीरे-धीरे बारिश तेज हुई, जिससे कई इलाकों में झमाझम बारिश देखने को मिली। कैसरबाग, शास्त्रीनगर, कुंदरकी रकाबगंज सहित शहर के अन्य हिस्सों में अच्छी खासी बारिश दर्ज की गई।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ : यूपी की राजधानी लखनऊ और पूरे अवध क्षेत्र में मंगलवार सुबह मौसम ने अचानक पलटी मार लिया है। सुबह से ही आसमान में काले घने बादल छा गए और कुछ ही देर में बूंदाबांदी शुरू हो गई। धीरे-धीरे बारिश तेज हुई, जिससे कई इलाकों में झमाझम बारिश (Heavy Rain) देखने को मिली। कैसरबाग, शास्त्रीनगर, गोमती नगर, इंदिरा नगर,कुंदरकी रकाबगंज सहित शहर के अन्य हिस्सों में अच्छी खासी बारिश दर्ज की गई। बारिश के साथ तेज हवाओं ने ठंडक में भी इजाफा कर दिया, जिससे उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।

पढ़ें :- UP weather alert: धूप से मिली राहत के बाद फिर बदलेगा मौसम, इन जिलों में कोहरा-शीतलहर की चेतावनी जारी

सुबह करीब 9 बजे के आसपास बादलों की गतिविधि बढ़ी और आसमान में घना अंधेरा छा गया। गरज-चमक के साथ शुरू हुई बारिश ने शहर की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। स्कूल-कॉलेज जाने वाले बच्चे, दफ्तरों की ओर निकले लोग और रोजमर्रा के कामों में व्यस्त लोग भीगते नजर आए। सड़कों पर वाहनों की स्पीड कम हो गई, जबकि कई जगहों पर जलभराव की स्थिति भी बन गई।

मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव से आया है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ (Regional Meteorological Centre Lucknow) के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि यह छिटपुट बारिश मंगलवार तक ही रहेगी। बुधवार से मौसम साफ होने लगेगा और तापमान में हल्की गिरावट आएगी, जिससे लोगों को कुछ दिनों की उमस से राहत मिलेगी।

प्रदेश में अलर्ट जारी 

मौसम विभाग ने बुंदेलखंड क्षेत्र के कई जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रभावित जिले: इटावा, औरेया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाके। इन क्षेत्रों में 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं भी चल सकती हैं।

पढ़ें :- UP Weather Alert : यूपी में अगले 24 घंटे रहने वाले हैं भारी, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आया है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि यह छिटपुट बारिश मंगलवार तक ही रहेगी। बुधवार से मौसम साफ होने लगेगा और तापमान में हल्की गिरावट आएगी, जिससे लोगों को कुछ दिनों की उमस से राहत मिलेगी।

बुंदेलखंड क्षेत्र के कई जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने बुंदेलखंड क्षेत्र के कई जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रभावित जिले: इटावा, औरेया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाके। इन क्षेत्रों में 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं भी चल सकती हैं।

इसके अलावा प्रदेश के 23 जिलों में घना से बहुत घना कोहरा की चेतावनी है, जिनमें शामिल हैं देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और आसपास। यह बदलाव 4 फरवरी तक जारी रह सकता है। उसके बाद कोहरा छंटेगा और मौसम में स्थिरता आएगी।

पढ़ें :- UP Weather Update: यूपी में जल्द बदलेगा मौसम , जानें क्या है IMD का पूर्वानुमान
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...