1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow Weather Today: राजधानी में बदलेगा मौसम का मिजाज ,उमस और गर्मी से लखनऊवासियो को मिलेगी राहत

Lucknow Weather Today: राजधानी में बदलेगा मौसम का मिजाज ,उमस और गर्मी से लखनऊवासियो को मिलेगी राहत

उत्तर प्रदेश  में भारी बारिश थमने के बाद गर्मी तेजी से बढ़ गयी है। ऐसे में  इस उमसभरी  गर्मी से राहत पाने के लिए हर कोई  मौसम की स्थिति जानने के  उत्सुक है। इस तपती गर्मी से राहत पाने के लिए  लखनऊवासियों को बारिश का इंतज़ार  है। आइए जानते हैं की लखनऊ का मौसम कैसा रहेगा।IMD के अनुसार  लखनऊ में आज 13 सितंबर (शनिवार) को तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है।

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

उत्तर प्रदेश  में भारी बारिश थमने के बाद गर्मी तेजी से बढ़ गयी है। ऐसे में  इस उमसभरी  गर्मी से राहत पाने के लिए हर कोई  मौसम की स्थिति जानने के  उत्सुक है। इस तपती गर्मी से राहत पाने के लिए  लखनऊवासियों को बारिश का इंतज़ार  है। आइए जानते हैं की लखनऊ का मौसम कैसा रहेगा।IMD के अनुसार  लखनऊ में आज 13 सितंबर (शनिवार) को तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। लखनऊ में दिन के समय तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, जबकि रात में यह 26.8 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

पढ़ें :- जर्जर संजय सेतु को लेकर प्रदर्शन तेज, प्रदर्शनकारी बोले- 'तुम्हारी फाइलों में गांव का मौसम गुलाबी है, मगर ये आंकड़े झूठे हैं ये दावा किताबी है '

लखनऊ में आज वर्षा की संभावना

वहीं इस सामय भारी  बारिश होने की बहुत कम उम्मीद है। मौसम नॉर्मल रहेने की संभावना है । बता दें कि अगर बारिश होगी तो बहुत हल्की  होगी । सिर्फ बूंदाबांदी या छोटे-छोटे फुहारों तक सीमित होगी। बदली स्थिति धूप और बादलों के बीच बना रहेगा। इस बीच लोग गर्म वातावरण के कारण परेशान हो गए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 2 से 3 दिनो के बीच खूब बारिश होने की संभावना है।

समय समय पर होगा बदलाव

आज दोपहर से शाम तक बादल रहने की संभावना है जिससे ज्यादा गर्मी की कम उम्मीद है।

पढ़ें :- Agniveer Recruitment 2026 : यूपी के 13 जिलों में 13000 से ज्यादा अभ्यर्थी होंगे शामिल, 6 से 20 फरवरी तक भर्ती रैली का होगा आयोजन

रात के टाइम ठंडा होने की उम्मीद है।

सुझाव

  1. धूप से बचें: दोपहर में तेज़ धूप तेज हो सकती है। इसलिए आप हल्के कपड़े पहने और साथ में टोपी या छाता रखें।
  2. पर्याप्त पानी पीते रहें: गर्मी और उमस से बचने के लिए पर्याप्त पानी पिएं। शाम को बाहर निकलते समय बाहर देख लें।
  3. वर्षा का इंतज़ार न करें: वर्षा के आसार फिलहाल कम हैं, इसलिए सफर या कार्यक्रम प्लान करते समय अधिक बारिश होने की उम्मीद न करें।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...